Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

इमामबाड़ा व कब्रिस्तान में तोड़फोड़ की जांच व कार्रवाई की मांग

जौनपुर। तहफ्फुज-ए-कब्रिस्तान कमेटी और पंजतनी कमेटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को जिलाधिकारी के नाम संयुक्त ज्ञापन सौंपकर इमामबाड़ा...
Homeअपना जौनपुरवरिष्ठता सूची में विसंगतियों को लेकर शिक्षकों ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

वरिष्ठता सूची में विसंगतियों को लेकर शिक्षकों ने बीएसए को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक (बेसिक) महासभा के जिलाध्यक्ष इन्दु प्रकाश यादव के नेतृत्व में परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की वरिष्ठता निर्धारण सूची में कथित विसंगतियों को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ.गोरखनाथ पटेल को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में शिक्षक नेताओं ने बताया कि जनपद में जारी वरिष्ठता सूची में शासनादेशों का सही ढंग से पालन नहीं किया जा रहा है। शासन के अनुसार 50प्रतिशत पदोन्नति और 50प्रतिशत सीधी भर्ती से नियुक्त शिक्षकों को समन्वित कर वरिष्ठता निर्धारित किया जाना चाहिए, लेकिन वर्तमान सूची में इस नियम की अनदेखी की जा रही है। इसके अलावा एक संवर्ग के शिक्षकों की तुलना दूसरे संवर्ग से कर वरिष्ठता तय की जा रही है, जो बेसिक शिक्षा नियमावली के विपरीत बताया गया। शिक्षकों ने यह भी कहा कि समान नियुक्ति तिथि की स्थिति में पहले भर्ती क्रमांक (गुणवत्ता अंक) और उसके बाद जन्मतिथि को आधार बनाया जाना चाहिए, जबकि वर्तमान सूची में सीधे जन्मतिथि को आधार बनाया जा रहा है।  संगठन ने 29334 गणित-विज्ञान सीधी भर्ती से नियुक्त शिक्षकों की वरिष्ठता सूची का पुनरीक्षण कर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की। इस दौरान कई शिक्षक मौजूद रहे।

Share Now...