सिकरारा। सोमवार की सुबह ग्राम सभा लाजीपार के पास शारदा सहायक नहर पर एक पिकअप वाहन कुछ गायों को लेकर जा रहा था। इस दौरान ग्रामीणों ने देखा कि वाहन से एक मृत गाय को नहर की पटरी पर फेंक दिया गया। ग्रामीणों ने चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह तेजी से गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल जेसीबी मंगवाकर गड्ढा खुदवाया और मृत गाय को कुशलपूर्वक दफन कराया। इस कार्य में प्रधान के साथ संजय सिंह, रामकृष्ण यादव, कुलदीप यादव, दीपक यादव सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
लावारिस मृत गाय को ग्रामीणों संग प्रधान ने कराया दफन

Previous article


