― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरलखापुर में आपसी रंजीस को लेकर पिटाई व गोली चलाने का लगाया...

लखापुर में आपसी रंजीस को लेकर पिटाई व गोली चलाने का लगाया आरोप

  • पुलिस को दिया प्रार्थना पत्र 

जौनपुर धारा,सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के लखापुर गांव में एक युवक ने कुछ युवकों के ऊपर पिटाई कर फिर गोली चलाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। बताते चलें कि उक्त गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार सरोज व रमेश कुमार सरोज ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि अपने निजी मोटरसाइकिल से बरईपार जा रहा था इसी बीच तीरथ कुंभकार के घर के बगल पहुंचते ही अरुण उपाध्याय, विपिन उपाध्याय व मुन्नू उपाध्याय ने मेरी गाड़ी रोक लिया और मुझे मारने-पीटने लगे अपने आप को बचाने के लिए शोर मचाते हुए मैं वहां से भागने लगा लेकिन उक्त तीनों लोगों में से किसी एक ने पिस्तौल निकाल कर गोलियां चलाई। गोलियों की आवाज सुनकर मेरे गांव के लोग मुझे बचाने मौके पर पहुंचे तो उक्त लोग अपने घर की ओर भाग गए। पीड़ित ने बताया कि इसकी जानकारी परिजनों को दी, लेकिन जब शिकायत करने के लिए हम लोग उनके घर पहुंचे तो उक्त छत पर चले गए और वहाँ से गोली चलाने लगे, जिसमे रमेश सरोज (48) के पीछे कंधे के पास से गोली छू कर निकल गई, जिसका शरीर पर निशान भी हैं। इसलिए वहां से हम लोग वापस भीलमपुर पुलिस चौकी पर पहुंचे प्रार्थना पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई।

Share Now...