बॉलीवुड फिल्म स्टार और एक्स मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन इंडस्ट्री की लीडिंग अदाकारा है। सुष्मिता सेन अपनी खूबसूरती, एक्टिंग और शख्सियत की वजह से फैंस का दिल जीत लेती हैं। हालांकि अदाकारा की निजी जिंदगी उतार-चढ़ावों से भरी रहीं। अदाकारा सुष्मिता सेन का नाम एक नहीं बल्कि कई सितारों के साथ जुड़ा। जिसकी वजह से हमेशा ही अदाकारा की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में बनी रहीं। कई सितारों के साथ अदाकारा का सीरियस रिलेशनशिप रहा। तो कुछ लोगों के साथ अदाकारा के लिंकअप की खबरें खूब चर्चा में रही थीं।
अदाकारा सुष्मिता सेन के साथ इश्क का ऐलान कर पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी ने पूरी दुनिया में खलबली मचा दी थी। अदाकारा के साथ उन्होंने अपनी तस्वीरें जारी कर रिलेशनशिप का ऐलान किया था। हालांकि बाद में खुद अदाकारा ने इस खबर का खंडन कर दिया था। ललित मोदी के दावों से पहले अदाकारा सुष्मिता सेन अपने लॉन्ग टाइम बॉयप्रâेंड रोहमन शॉल को डेट कर रही थीं। दोनों लिव-इन में भी थे। बाद में इन दोनों का ब्रेकअप हो गया था। आज भी ये दोनों एक दोस्त के तौर पर एक दूसरे के करीब हैं। अदाकारा सुष्मिता सेन का फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ भी बड़ा सीरियस रिलेशनशिप रहा था। दोनों की शादी को लेकर भी कयास लगते थे। फिर ये रिश्ता टूट गया। अदाकारा सुष्मिता सेन का नाम एक्टर रणदीप हुड्डा के साथ भी जुड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच करीब 3 साल तक रिश्ता रहा। बाद में दोनों अलग हो गए। यही नहीं, सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सचदेव के भाई बंटी सचदेव के साथ भी अदाकारा नाम जुड़ा था। दोनों सितारों का ब्रेकअप भी जल्दी ही हो गया था। अदाकारा सुष्मिता सेन का का नाम बिजनेसमैन इम्तियाज खत्री के साथ भी जुड़ा था। दोनों के लिंकअप की खबरें आग की तरह फैली थी। हालांकि अदाकारा ने हमेशा इन खबरों को गलत बताया। इसके बाद अदाकारा का नाम एक वक्त फिल्म डायरेक्टर मुद्स्सर अजीज के साथ भी चर्चा में रहा। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों फिल्म दूल्हा मिल गया के दौरान करीब आए। ये रिश्ता भी ज्यादा दिन तक नहीं टिका और दोनों अलग हो गए। बिजनेस मैन सब्बीर भाटिया के साथ भी आर्या स्टार सुष्मिता सेन के लिंकअप के खूब चर्चे रहे। बाद में दोनों के बीच भी दरारें आईं और दोनों ने अपना रिश्ता खत्म कर लिया। रिपोर्ट्स की मानें तो उस वक्त बिजनेसमैन सब्बीर भाटिया ने सुष्मिता सेन को 10.5 कैरेट की डायमंड रिंग गिफ्ट की थी। इसके बाद अदाकारा का नाम एक दफा होटल कंपनी के मालिक संजय नारंग के साथ भी जुड़ा। हालांकि अदाकारा के बाकी रयूमर्ड अफेयर्स की तरह ही इसका भी अंत जल्दी ही हो गया। सुष्मिता सेन का नाम रित्तिक भसीन के साथ भी जुड़ा था।
लंबी है एक्स मिस यूनिवर्स के अफेयर्स की लिस्ट



