जौनपुर। रोटरी क्लब के तत्वावधान में स्थानीय बैंक्वेट हॉल में होली मिलन समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रोटेरियन सदस्यों ने परिवार सहित सहभागिता कर आपसी सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और उत्सव का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान हंसी, उल्लास और रंगों की छटा देखने को मिली। इस अवसर पर आयोजित हास्य कवि सम्मेलन में डॉ.प्रमोद वाचस्पति, सभाजीत द्विवेदी’प्रखरÓ, बेहोश जौनपुरी, रीना तिवारी तथा डॉ.विभा तिवारी ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया। कवियों ने सामाजिक और समसामयिक विषयों पर व्यंग्य व हास्य की शानदार प्रस्तुति दी, जिस पर श्रोताओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। पूरा वातावरण देर तक ठहाकों और तालियों से गूंजता रहा। कार्यक्रम के संयोजक अमित गुप्ता और मनीष गुप्ता ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। संस्थाध्यक्ष विवेक प्रताप सेठी ने मंच पर उपस्थित कवियों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। अंत में सचिव डॉ.बृजेश कनौजिया ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
― Advertisement ―
इमामबाड़ा व कब्रिस्तान में तोड़फोड़ की जांच व कार्रवाई की मांग
जौनपुर। तहफ्फुज-ए-कब्रिस्तान कमेटी और पंजतनी कमेटी के पदाधिकारियों ने सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह को जिलाधिकारी के नाम संयुक्त ज्ञापन सौंपकर इमामबाड़ा...
रोटरी क्लब ने मनाया होली मिलन, हास्य कवि सम्मेलन में गूंजे ठहाके



