सिकरारा। सप्ताह के शुरूआत से लगातार हो रही रुक-रुक कर बारिश से किसनो की चिंता बढ़ गई है, धान की फसले पक कर तैयार हो गई हैं। जिसमें काफी संख्या में किसानों द्वारा धान की फसलों की कटाई की जा रही थी जो खेतों में पड़ी हुई है। अगर तेज बारिश हो जाएगी तो धान की फसले बर्बाद हो जाएंगी, खेतों में ही सढ जाएंगी। इस संबंध में ग्राम प्रधान सत्य प्रकाश यादव ने कहा कि प्राकृतिक साथ हो तो सब कुछ अच्छा होता है। लेकिन इस समय प्राकृतिक भी किसानों के विपरीत चल रही है। धान की फसल तैयार है लेकिन मौसम साथ नहीं दे रहा है। किसनों की उम्मीद और भरोसा प्राकृतिक पर है। उम्मीद लगाए किसान मौसम साफ होने का इंतजार कर रहा है। लेकिन मौसम साफ होने के बजाय बिगडता ही जा रहा है। बृहस्पतिवार की सुबह 6:00 बजे से ही बारिश होने लगी। जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई। किसन की अगेति फसलें सरसों, मटर, आलू-प्याज की खेती अब पीछे जा रही है। किसान संजय यादव ने कहा कि धान की फसले गंडोरोग से प्रभावित थी, अब बच्ची कुची धान की फसल को बरसात भी बर्बाद कर रही है।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...


