- जिला पंचायत सदस्य पति प्रतिनिधि डाक्टर पप्पू सरोज व लेखपाल ने पहुंचकर जाना हाल
केराकत। केराकत विकास खण्ड क्षेत्र के सुल्तानपुर गाँव में बुधवार की रात्रि आफताब अन्सारी नामक व्यक्ति का रिहायशी कच्चा मकान अचानक गिर कर ध्वस्त हो गया। जानकारी के अनुसार मकान गिरने से उसमें रखा, गेहूं चावल बर्तन कपड़े सहित घर गृहस्थी से सम्बन्धित अन्य हजारों रुपये मूल्य की सम्पत्ति नष्ट हो गयी। घर में बांधे गये 4पालतू पशु बकरे भी दबकर घर के मलबे में चोटिहिल हो गये। जिन्हें पड़ोसी ग्राम वासियों की मदद से बाहर निकाल कर इलाज कराया गया। सूचना मिलने पर जिला पंचायत सदस्य पति प्रतिनिधि डाक्टर पप्पू सरोज व हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुॅंच कर छानबीन कर प्रशासन को अवगत कराया गया। रिहायशी मकान गिरने से पीड़ित परिवार के समक्ष गम्भीर समस्या उत्पन्न हो गयी है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य पति प्रतिनिधि डाक्टर पप्पू सरोज नें कहा कि मुझसे जोभी मदद होगा मेरे द्वारा सरकारी सहयोग दिलानें में मैं पूरी कोशिश करूंगा।



