जौनपुर धारा, जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के राजेपुर गांव में जिस मकान पर जाने के लिए रास्ते को लेकर इतना बड़ा बखेड़ा खड़ा हुआ है वह मकान ही सरकारी जमीन पर बताया जा रहा है और मकान पर जाने के लिए जिस जमीन से रास्ते की मांग की जा रही है उसे पीड़ित की भूमिधरी/आबादी बता रहे गांव के लेखपाल ने इस बात का खुलासा मजिस्ट्रेट के सामने किया तो पूरे गांव में खलबली मच गई। गांव में अभी भी एक दूसरे पर आरोप- प्रत्यारोप का दौर जारी है। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण पुलिस विभाग को भी सतर्क रहना जरूरी है। आपको बता दें कि बीते मंगलवार को उक्त गांव निवासी राबिया पत्नी मुर्तजा ने जलालपुर थानाध्यक्ष रामसरीख गौतम पर यह आरोप लगाया है कि विपक्षी नीरज बेनबंशी से मिलकर उसके मकान पर जाने के लिए थानाध्यक्ष मौके पर खड़े होकर जबरन रास्ते का निर्माण करा रहे थे और हम लोग रास्ते के निर्माण का विरोध कर रहे थे। आरोप यह भी है कि पुलिस की दबंगई का वीडियो जब छत से नाबालिक बेटी जन्नत बानो ने बनाना शुरू किया तो थानाध्यक्ष विपक्षियों के साथ घर में घुस गए और जन्नत बानो को मारपीट कर थाने उठा ले गए और थाने में भी उसे मारा पीटा गया। इस सम्बन्ध में राबिया ने दूसरे दिन बुधवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया है। जिसकी अभी जांच चल रही है। वहीं दूसरे पक्ष के नीरज बेनबंशी ने भी यह बात स्वीकार किया है कि उसका मकान सरकारी जमीन में है। परन्तु वह रास्ते की मांग को लेकर अभी भी अड़ा हुआ है। जिससे पुनः विवाद की आशंका को नकारा नहीं जा सकता। हालांकि नायब तहसीलदार ने हल्का लेखपाल से पुनः सुनिश्चित करके रिपोर्ट मांगी है कि वहां सरकारी जमीन पर और किसका-किसका मकान है।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
रास्ते के लिए हुआ बवाल वाला मकान निकला सरकारी जमीन पर



