Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरराष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियो ने कुलपति के साथ की बैठक

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारियो ने कुलपति के साथ की बैठक

  • शिक्षको के पांच सूत्रीय मामलों को लेकर की वार्ता, शीघ्र समाधान किए जाने की की मांग

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी के साथ कुलपति की बैठक हुई  जिसमें पांच सूत्रीय बिंदुओं पर शिक्षकों ने चर्चा करते हुए अपने मांगों को रखा। जिस पर कुलपति ने उन्हें आश्वासन दिया की इन सभी बिंदुओं पर सकारात्मक विचार किए जाएंगे।

कुलपति सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक अपराहन जस्टिस शैक्षिक महासंघ के पूर्व महामंत्री प्रो जगदीश सिंह दीक्षित के नेतृत्व में हुआ। जिसमें राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी ने मजबूती से अपनी शिक्षक हितो को देखते हुए पांच सूत्रीय बिंदुओं पर कुलपति प्रो.वंदना सिंह से चर्चा की। जिसमें अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालय में तैनात सभी नियमित शिक्षको को चयन समिति, निरीक्षक मंडल में रखा जाए, क्रीडा परिषद के सचिव पद की नियुक्ति के साथ योजना बोर्ड का गठन हो, ऑर्डिनेंस के अनुसार कॉन्फ्रेंस सीमित का गठन किया जाए, विश्वविद्यालय परिसर में आचार्य संह आचार्य,  सहायक अचार्य तथा कर्मचारियों के रिक्त पदों पर भर्ती किया जाए । इसके अलावा समस्याओ के अन्य के बिंदुओं पर चर्चा कुलपति से की और उनके निस्तारण की मांग की गई। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अध्यक्ष प्रो.राकेश कुमार पांडे, महामंत्री डॉ.जगत नारायण सिंह ने कुलपति से कहा कि समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान किया जाए। इसके पूर्व शिक्षकों ने कुलपति कुलसचिव और उपकुलसचिव को अंग वस्त्रम स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बैठक में प्रो.राघवेंद्र पांडे, प्रो.हिमांशु सिंह, प्रो.सुनील प्रताप सिंह, डॉ.अलकेश्वरी, प्रो.एसके पाठक, प्रो.नलिन मिश्रा, प्रो.माया सिंह, डॉ.प्रतिभा सिंह, प्रो.अशोक सिंह, डॉ.राजेंद्र सिंह, डॉ.अवनीश सिंह, प्रो.संजय चतुर्वेदी, डॉ.त्रिवेणी सिंह, डॉ.आनंद सिंह, डॉ.पुष्पा सिंह मौजूद रहीं।

कर्मचारियों ने कुलसचिव से समस्याओं के निराकरण की मांग

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने कुलसचिव से मुलाकात कर कर्मचारी समस्याओं और पदोन्नत के निस्तारण को लेकर मांग की। इस बारे में ज्ञापन भी सोपा है।

बता दें कि विश्वविद्यालय के कुलसचिव केसलाल से कर्मचारी नेता वारिंदर यादव के नेतृत्व में कर्मचारियों ने मुलाकात की। जिसमें कर्मचारियों ने कुलसचिव से कहा कि एसीपी, ग्रेच्युटी वेतन विसंगति एवं पदोन्नति की समस्याएं हैं। जिससे कर्मचारियों में असंतोष है। इसे विधि संगत कर्मचारियों को हित के ध्यान रखते हुए मामले का निस्तारण किया जाय। जिससे कर्मचारियों का हित हो सके। इस संबंध में कुलसचिव केसलाल से कर्मचारी नेता वरिंदर यादव, दिग्विजय सिंह, डॉ.दियजेंद्र उपाध्याय से कुलसचिव कार्यालय मे बैठक  कर वार्ता हुई। जिसमें कुलसचिव ने उन्हें आश्वासन दिया कि शीघ्र ही समस्त प्रकरणों का उच्च अधिकारियों से विचार विमर्श करने के बाद निस्तारण किया जाएगा, इसके बाद कर्मचारी लौट गए। उनके साथ काफी संख्या में कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।

Share Now...