जौनपुर। बाल्हामऊ में रामलीला के चौथे दिन राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने मंच पर रामलीला को सामाजिक समरसता का अनुपम उदाहरण बताया।यह अवसर रावण-हनुमान संवाद का था, जहां सांसद का भव्य स्वागत किया गया। सांसद द्विवेदी ने भगवान राम के जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि रामलीला से बढ़कर सामाजिक समरसता का कोई संदेश नहीं है। उन्होंने बताया कि भगवान राम ने समाज के कमजोर, शोषित, वंचितों, पशु-पक्षियों सहित सभी के उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने बाली का वध कर सुग्रीव को किष्किंधा का राज्य सौंपा, निषाद को अपने साथ रखा, शबरी के बेर खाए, गिद्धराज जटायु और अहिल्या का उद्धार किया। इस प्रकार, उन्होंने सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संदेश दिया। सांसद सीमा द्विवेदी का बाल्हामऊ की रामलीला मंच पर पहुंचने पर गांव के गणमान्य लोगों ने पुष्पहार से स्वागत किया। समिति के अध्यक्ष राजेश पांडे और प्रबंधक दिनेश चतुर्वेदी ने सर्वप्रथम माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर मनोज द्विवेदी, देवी प्रसाद चतुर्वेदी, कैलाश नाथ पांडे, रमाशंकर पांडे, लाल बहादुर चौबे, कमला शंकर पांडे और बद्री प्रसाद मिश्र सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राम प्रकाश चतुर्वेदी ने किया।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
रामलीला से बढ़कर सामाजिक समरसता का कोई संदेश नहीं

Previous article


