Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरराज्य स्तरीय टीम ने सीएचसी का किया निरीक्षण

राज्य स्तरीय टीम ने सीएचसी का किया निरीक्षण

जौनपुर धारा, चंदवक। कायाकल्प अवार्ड योजना के अंतर्गत सीएचसी डोभी का राज्य स्तरीय डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम द्वारा फार्मेसी, लैब, ओटी सहित अन्य विभागों का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ सफाई, परिसर की सुंदरता, हरियाली देख टीम संतुष्ट नजर आईं। सीएचसी डोभी के निरीक्षण में राज स्तरीय टीम में प्रयागराज से आए डॉ. सहेंद्र विक्रम सिंह, डॉ. ज्ञानेन्द्र पांडेय, डॉ. ललित सिंह द्वारा अस्पताल के विभिन्न विभागों फार्मेसी, लैब, ओटी, जननी सुरक्षा कार्ड, सामान्य वार्ड, प्रतिरक्षण कक्ष, बीपीएम यूनिट, कैम्पस की साफ सफाई, कचरा निस्तारण, ग्रीन पार्क, अभिलेखों के रख रखाव, महिला पुरूष वार्डो, मरीजों को दी जा रही सुविधाओं, अग्निशमन की व्यवस्था आदि का सूक्ष्मता के साथ निरीक्षण किया। टीम परिसर की साफ सफाई, हरियाली को देख संतुष्ट नजर आईं। विशेषज्ञों की टीम को निरीक्षण के दौरान मंडल क्वालिटी सलाहकार डॉ. तनवीर सिद्दीकी, जिला क्वालिटी सलाहकार डॉ. क्षितिज पाठक ने विभिन्न विभागों का भ्रमण कराया। टीम ने कर्मचारियों को और बेहतर करने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक डॉ. प्रिंस मोदी के सहयोग से टीम ने पौधरोपण भी किया।

Share Now...