जौनपुर। बुधवार के दिन आम आदमी पार्टी के प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह के आगमन के दौरान पार्टी कार्यालय के पास स्थित मंगलम मैरिज हॉल में कार्यकर्ता सम्बोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के तमाम सामाजिक कार्यकर्ता अपने-अपने समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी की सदस्यता लिया। सदस्यता लेने में मल्हनी विधानसभा क्षेत्र से अमरपाल यादव, चकजददू दुबे, वीरेंद्र यादव, विजय यादव, केराकत विधानसभा से चंद्रजीत गायक, सदर विधानसभा से आफताब आलम, अशोक यादव इत्यादि लोग अपने समर्थकों के साथ शामिल रहें। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उक्त सभी लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उक्त कार्यक्रम का संचालन पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉ.अनुराग मिश्रा ने किया। राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने संबोधित करते कहा कि हम सभी के लिए बहुत ही खुशी का दिन है कि जिले के तमाम वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता आप पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं और अब आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता उत्तर प्रदेश में भी बहुत तेजी से जिले के साथ-साथ पुरे देश में फैल रही है। उक्त अवसर पर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजित सिंह, पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव, जिलाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी, जिला महासचिव विनोद प्रजापति, निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, जिला कोषाध्यक्ष विद्याधर मिश्र, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव रेखा जायसवाल, जिलाध्यक्ष अनीता मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष वंदना मिश्रा, समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह सोनू, समाजसेवी प्रदीप मिश्रा, वरिष्ठ सदस्य सोम वर्मा, व्यापार प्रदेश सचिव हिंच नारायण तिवारी, विधि प्रकोष्ठ पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी, काशी प्रांत उपाध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह सहित आदि उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
सात कॉलोनियों में घूसा बाढ़ का पानी, लोगों का पलायन शुरू
वाराणसी। गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु की ओर बढ़ने लगा है। पानी अब तेजी से शहर की कॉलोनियों की ओर बढ़ रहा है। बाढ़...
राज्यसभा सांसद ने तमाम सामाजिक कार्यकर्ताओं को कराया पार्टी में शामिल
