जौनपुर धारा, खेतासराय। राजस्थान के अलवर में सड़क दुर्घटना में मृत युवक का शव रविवार को घर लाया गया। शव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दोपहर में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। क्षेत्र के तारगहना गांव निवासी 30वर्षीय राजित राम बिंद पुत्र घुटकू बिंद राजस्थान के अलवर में एक निजी कंपनी में काम करता था। 26 अक्टूबर को मार्निंग वॉक के दौरान किसी वाहन की चपेट में आकर राजित घायल हो गया था। अलवर के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। घटना के तीसरे दिन शनिवार की भोर में उसकी मौत हो गई। वहां रह रहे गांव के अन्य लोगों ने राजित का शव लेकर घर पहुंचे। शव देख मृतक की पत्नी बेसुध हो गई। परिजनों का करुण क्रंदन देख ग्रामीणों की आंखें भर आई। मृतक दो भाइयों में बड़ा था, छोटा भाई मंजीत अभी पढ़ाई कर रहा है। मृतक को दो बेटा और एक बेटी है। उसकी मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।
― Advertisement ―
ट्रांसफार्मर जलने के कारण दबंगो ने किया एसएसओ पर किया जानलेवा हमला
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के 33/11केवी शाहबड़ेपुर पावर हाउस पर मंगलवार की रात लगभग 9.30 बजे एसएसओ इरफान खान कादीपुर गांव के कुछ लोगों...
राजस्थान से युवक का शव घर लाए जाते ही मचा कोहराम

Previous article
Next article