Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरराजकीय आईटीआई कैम्पस में रोजगार मेला आयोजित 19 को

राजकीय आईटीआई कैम्पस में रोजगार मेला आयोजित 19 को

जौनपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय ने अवगत कराया है कि निदेशक सेवायोजन उ.प्र.लखनऊ एवं जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय के तत्वाधान में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सिद्दीकपुर कैम्पस जौनपुर में 19नवम्बर को प्रात: 10.00बजे रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। मेले में निजी क्षेत्रों की विभिन्न कंपनियों में रोजगार हेतु योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाना है, जिसकी शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल, इण्टर, आईटीआई एवं स्नातक उत्तीर्ण आयुसीमा 18 से 35वर्ष के अभ्यर्थियों को कैम्पस सलेक्शन करेंगी। जिसमें अभ्यर्थी अपने योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त करें।

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो की मौत, एक घायल

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया में रविवार रात्रि नौ बजे हुई सड़क दुर्घटना में घायल दूसरे युवक की मौत हो गई। वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक जा रहे थे। रात्रि 9बजे उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई उसमें शशांक सिंह पुत्र दीपक सिंह निवासी अमावा थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इसके साथ घायल 19वर्षीय प्रियांश पुत्र सतीश कुमार निवासी सिकरौर थाना सरायमीर और आयुष कुमार यादव पुत्र दीपक यादव निवासी इटौरी थाना सराय ख्वाजा घायल हुए थे। इन्हीं घायलों में आयुष कुमार की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में रात्रि 1:30 बजे मौत हो गई। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि यह तीनों एक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। दोनों युवकों की मौत की खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों के घरों पर मातम छा गया है। शशांक सिंह के बारे में बताया गया है कि वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान रहा। उसकी मृत्यु के बाद दीपक सिंह के घर का चिराग बुझ गया।

सड़क हादसे में दो युवकों की मौत, परिजन में कोहराम

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया में रविवार रात्रि लगभग नौ बजे हुई सड़क दुर्घटना में घायल दूसरे युवक की मौत हो गई। वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक जा रहे थे। रात्रि लगभग 9:00 बजे उनकी बाइक किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई उसमें शशांक सिंह पुत्र दीपक सिंह निवासी अमावा थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इसके साथ घायल 19 वर्षीय प्रियांश पुत्र सतीश कुमार निवासी सिकरौर थाना सरायमीर और आयुष कुमार यादव पुत्र दीपक यादव निवासी इटौरी थाना सराय ख्वाजा घायल हुए थे। इन्हीं घायलों में आयुष कुमार की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में रात्रि लगभग 1:30 बजे मौत हो गई। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि यह तीनों एक वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। दोनों युवकों की मौत की खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दोनों के घरों पर मातम छा गया है। शशांक सिंह के बारे में बताया गया है कि वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान रहा। उसकी मृत्यु के बाद दीपक सिंह के घर का चिराग बुझ गया।

संदिग्ध कार मिलने से हड़कंप, पुलिस ने जेसीबी से उठवाकर किया जब्त

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के निगोह बाजार में रविवार शाम एक संदिग्ध सफेद कार मिलने से स्थानीय लोगों में सनसनी फैल गई। करीब चार बजे बिना नंबर प्लेट की नई कार बाजार के पास बस्ती की ओर जाने वाले रास्ते पर आकर खड़ी हो गई। कार से उतरे लोग दूसरी गाड़ी में बैठकर चले गए, जिसके बाद काफी देर तक वाहन वहीं खड़ा रहा।

लम्बे समय तक गाड़ी के मालिक के न आने पर स्थानीय लोग भयभीत हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी का गेट खोलने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ी लॉक होने के कारण गेट नहीं खोला जा सका। तलाशी न ले पाने की स्थिति में पुलिस ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जेसीबी की मदद से कार को उठवाकर थाने भेज दिया, जहाँ आगे की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों में इस बात को लेकर कई सवाल हैं कि आखिर इस तरह नई बिना नंबर कार को लावारिस अवस्था में क्यों छोड़ दिया गया। पुलिस का कहना है कि वाहन के स्वामित्व और घटना की परिस्थितियों की गहन जांच जारी है।

अज्ञात वाहन से टकराए बाइक सवार तीन युवक, एक की मौत

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया में रविवार रात्रि लगभग नौ बजे अज्ञात वाहन से टकराकर बाइक पर सवार तीन युवक घायल हो गये। एक युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के अमवा गांव निवासी दीपक सिंह का 21वर्षीय पुत्र शशांक सिंह अपने साथी प्रियांशु पुत्र सतीश 19 वर्ष ग्राम सिकरौर थाना सरायमीर और आयुष कुमार 19वर्ष पुत्र दीपक यादव ग्राम इटोरी थाना सरायख्वाजा किसी वैवाहिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए एक ही बाइक पर तीन लोग सवार होकर जा रहे थे। यह तीनों बाइक सवार पंचहटिया से थोड़ी दूर आगे बढ़े थे कि किसी अज्ञात वाहन से टकराकर तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों काफी देर तक सड़क के किनारे पड़े रहे और उनका खून बहता रहा लेकिन स्थानीय पुलिस का कहीं दूर दूर तक पता नहीं था। तब ककोर गहना थाना सराय ख्वाजा निवासी विनायक कुमार मौर्य द्वारा तीनों को जिला अस्पताल 108 एंबुलेंस से ले जाया गया। जिला अस्पताल पहुंचकर उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। इसी दौरान यह जानकारी जब परिजनों को लगी तो रोते बिलखते हुए अस्पताल पहुंचे। जैसे ही यह घटना की जानकारी मृतक के गांव में पहुंची वहां कोहराम मच गया। मृतक के बारे में बताया गया है कि वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। सड़क दुर्घटना में एक और घर का चिराग बुझ गया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां इनका उपचार चल रहा है।

बाइक को बचाने में सवारियों से भरी बस खाईं में लुढ़की

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के गनेशपुर गांव के पास सवारियों से भरी बस बाइक सवार को बचाने के चक्कर मे असंतुलित होकर पटरी के नीचे खाईं में चली गई। संयोग अच्छा रहा कि बस पेड़ के सहारे पलटने से बच गयी। उसमें बैठे सभी यात्री सुरक्षित है। घटना के बाद वहां अ$फरा तफरी मच गयी सभी सवारी जल्दी जल्दी बस से बाहर निकल गए। बाबतपुर से बाया जमालापुर बंधवा मार्ग पर यात्री सुविधाओं के लिए प्राइवेट बस का संचालन होता है। बस में करीब 30 सवारी बैठाकर सुबह 10 बजे बंधवा के लिए चला। बस जैसे ही गनेशपुर (भन्नौर) के पास पहुंची बाइक पर चार लोग सवार होने के कारण असन्तुलित होकर सड़क के बीच आ गयी। तेज रफ्तार बस चालक बाइक सवार को बचाने के लिए बस को अपने बाएं तरफ घुमा दिया, बस की रफ्तार तेज होने के कारण असन्तुलित हो गया और बस सड़क किनारे खायी में उतर गयी। संयोग अच्छा रहा कि बस पेड़ के सहारे पलटने से बच गयी, सभी यात्री सुरक्षित है। बस चालक ने बताया कि बाइक पर चार लोग सवार थे, वह लोग अचानक बीच मे आ गये जिन्हें बचाने में यह घटना हुई, सभी लोग सुरक्षित है। बस को निकालने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पंचहटिया के पास रविवार देर रात सड़क हादसा में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक युवक ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के अमवा गांव निवासी 21 वर्षीय शशांक सिंह पुत्र दीपक सिंह अपने साथियों के साथ एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। उसके साथ 19 वर्षीय प्रियांशु पुत्र सतीश निवासी सिकरौर थाना सरायमीर आजमगढ़ तथा 19 वर्षीय आयुष कुमार पुत्र दीपक यादव निवासी इटोरी थाना सरायख्वाजा भी एक ही बाइक पर सवार थे। पंचहटिया के पास अज्ञात वाहन से धक्का लगने से तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी। इसी बीच ककोर गहना थाना सरायख्वाजा निवासी विनायक मौर्य ने मानवीय पहल करते हुए 108 एंबुलेंस बुलाकर तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान शशांक सिंह की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिजन जिला अस्पताल पहुंचे और रो रोकर उनका बुरा हाल हो गया। मृतक अपने माता पिता की इकलौती संतान रहा है।

खेत के मेड को लेकर जान से मारने की दिया धमकी, मुकदमा दर्ज

जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के केशवपुर निवासी एक व्यक्ति ने गांव के दो लोगों पर आरोप लगाया कि उनके जोते हुए खेत में बीज डालकर जबरजस्ती जुताई कर लिए मना करने पर जान से मारने की धमकी दिए केशवपुर निवासी सचिन यादव ने आरोप लगाया कि गांव के ही अशोक यादव और संतोष यादव पचास वर्षों से जिस अपने खेत को जोत वो रहे है उसी खेत को जोत कर बीज डालने की व्यवस्था कर रहे थे कि विपक्षी बीज डालकर जबरजस्ती बुवाई कर लिए मना काटने पर मुझे और मेरे बुजुर्ग दादा को जान से मारने की धमकी दिए और भद्दी भद्दी गालियां देने लगे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दिया है ।

शादी का झांसा देकर युवती को भगाने के आरोप में मुकदमा दर्ज

बदलापुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने अपनी पुत्री को गांव के ही एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।

पीड़ित पिता ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी 20वर्षीय पुत्री को गांव का ही एक युवक विगत 3नवम्बर की भोर में शादी का झांसा देकर भगा ले गया।काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चल सका। थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि मामले की जांच करते हुए आरोपी युवक पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवती को खोजबीन शुरू कर दी गई है ।

बिजली के खंभे से  टकराई बाइक, सवार युवक की मौत

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सवायन गांव में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव के ही निवासी विकास दीक्षित पुत्र फूलचंद दीक्षित अपने साथी के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में विकास गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकला पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार और गांव में कोहराम मच गया।बताया जा रहा है कि विकास सूरत में रहकर नौकरी करता था और दो दिन पहले ही किसी वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर आया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों की उपस्थिति में पंचनामा कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

जौनपुर में 164 और गाजीपुर में 215 केंद्रों पर सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षा 18नवंबर से प्रारंभ हो रही है। विश्वविद्यालय ने इसके लिए पूरी तैयारी कर रखी है। सुचितापूर्ण परीक्षा के लिए परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने बताया कि जौनपुर एवं गाजीपुर जनपद के राजकीय एवं ऐडेड महाविद्यालयों को नोडल केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों से  महाविद्यालय के अधिकृत व्यक्ति प्रश्न पत्र प्राप्त करेंगे। इसके लिए दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर पूर्व से ही उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध करा दी गई हैं।  जौनपुर में  164  एवं गाजीपुर जनपद में  215 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। गाजीपुर में 104104 और जौनपुर में 92556 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगें। इसके साथ ही हड़िया पीजी में परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरा की निगरानी विश्वविद्यालय के केंद्रीय कंट्रोल रूम से की जाएगी।

Share Now...