जौनपुर। यूनाइटेड टीचर एसोसिएशन (यूटा) के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ द्वारा पूर्ण निर्धारित कार्यक्रम के अनुक्रम में विद्यालय मर्जर को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। विधायकों के जरिए मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन दिया। शनिवार को यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन का प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, विधायक रमेश सिंह, विधायक लकी यादव, विधायक पंकज पटेल से मिले। संगठन के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने विद्यालय मर्ज होने वाली दिक्कतों से अवगत कराया बताया कि यदि विद्यालय मर्ज होते हैं, तो ग्रामीण क्षेत्र में गांव और विद्यालय की दूरी बढ़ जाएगी, जिससे बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच पाएंगे और गरीब परिवारों के बच्चे शिक्षा से वंचित रह जाएंगे। जिलामंत्री लक्ष्मी नारायण तिवारी ने बताया विद्यालय में नामांकन कम होने से भविष्य में शिक्षकों के पद कम कर दिए जाएंगे। जिससे आने वाले पढ़े लिखे नौजवानों के लिए रोजगार के अवसर कम होंगे। इसलिए विद्यालय मर्ज के आदेश पर विचार किया जाए। मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए उपरोक्त विधायक गण को पत्रक दिया गया। इस मौके पर चंद्रेश यादव वरिठ उपाध्यक्ष, डॉ.आशीष सिंह जिला कोषाध्यक्ष, प्रमोद शुक्ला, कृष्णा पांडे, चंचल पाठक, यशवंत सिंह, प्रभाकर उपाध्याय, अजय कुमार, डॉ.विपिन सिंह सहित आदि उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
यूटा के शिक्षकों ने विद्यालय मर्जर के विरोध में मंत्री विधायकों को सौंपा ज्ञापन

Previous article