जौनपुर। मंगलवार को ब्लॉक सिकरारा के अंतर्गत ग्राम पंचायत ताहिरपुर में एक्शन एड एसोसिएशन लखनऊ द्वारा विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाजन अली ने बताया गया कि एक्शन एड एक स्वयं सेवी संस्था है जो जौनपुर में युवाओं, बच्चों, किशोरियों, महिलाओं के साथ शिक्षा स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य को लेकर बताया कि महिलाओं और युवाओं बच्चों को भी कानूनी जानकारी होना बहुत जरूरी है। जिससे आज भी जागरूकता के अभाव में दलित वंचित समुदाय को न्याय के लिए भटकना पड़ता है। कार्यक्रम में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अपर सत्र न्यायाधीश प्रशांत कुमार सिंह द्वारा महिलाओं बच्चों और युवाओं से जुड़े कानून पर चर्चा करते हुए उन्हें अपनी आवाज उठाने की अपील के साथ ही आवाज उठाओ हिंसा रोको का नारा दिया, साथ ही बाल विवाह घरेलू हिंसा दहेज प्रथा और यौन शोषण से जुड़े कानून की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में थाना सिकरारा मिशन शक्ति फेज 5 पर जागरूकता करते हुए टीम से एसआई ओमप्रकाश यादव द्वारा महिलाओं और किशोरियों को किसी भी समय सुरक्षा के लिए तुरंत पुलिस की सहायता लेने के लिए कहा। बालिकाओं के निरंतर शिक्षा के लिए प्रेरित करते हुए बालिकाओं को स्कूल में आने-जाने पास पड़ोस नाते रिश्तेदार व अन्य अराजक तत्वों से बचने, और आवश्यकता पड़ने पर उनसे मुकाबला करने के लिए प्रेरित करते हुए मोबाइल का विशेष जरूरत पड़ने पर ही उपयोग करने का सलाह देते हुए, बाल-विवाह से जौनपुर को मुक्त करने का शपथ लिया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक बंसीलाल द्वारा युवाओं को शिक्षा निरंतर जारी करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल लॉयर देवेंद्र प्रताप यादव द्वारा महिलाओं के घरेलू उत्पीड़न हिंसा भरण पोषण आदि कानूनी जानकारी दिया गया। इस दौरान महिलाओं द्वारा निकल के आए हुए केसों का चिन्हीकरण किया गया। कार्यक्रम में रिया गौतम, रेशमा गौतम, श्रद्धा गौतम, चांदी सरोज आदि ने अपनी बात को रखा। कार्यक्रम में कुल 136 महिला पुरुष बच्चों ने प्रतिभा किया।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
युवाओं और महिलाओं को कानूनी जानकारी बहुत जरूरी : महाजन अली



