जौनपुर। सुजानगंज क्षेत्र के बेलवार गांव में सोमवार की रात करीब नौ बजे रास्ते के विवाद की रंजिश को लेकर एक पक्ष ने धारदार हथियार व लाठी-डंडे से हमलाकर 22वर्षीय नरेंद्र कुमार पटेल को मौत के घाट उतार दिया। उसके चाचा, भाई व दो बहनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने नामजद तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। छ: अन्य संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। घटना को लेकर गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव निवासी राम कुमार वर्मा व मंगल दास के बीच कई वर्षों से रास्ते के विवाद को लेकर मुकदमेबाजी चली आ रही है। आरोप है कि इसी रंजिश को लाठी-डंंडे, लोहे के राड व धारदार हथियार से लैस होकर मंगल दास पक्ष ने घर के पीछे खड़े राज कुमार वर्मा के 22वर्षीय भतीजे नरेंद्र कुमार पटेल पर प्राणघातक हमलाकर मरणासन्न कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुनकर बचाने पहुंचे चाचा ओम प्रकाश, बड़े भाई मनीष व बहनों प्रीति व अलका को भी गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया। डाक्टरों ने नरेंद्र कुमार पटेल को देखते ही मृत घोषित कर दिया जबकि अन्य चारों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय उच्चाधिकारियों को अवगत कराते हुए मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। राम कुमार वर्मा ने थाने में मंगल दास, उसके पुत्रों सुरेंद्र व हार्दिक और पांच-छह अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ग्रामीण आतिश कुमार सिंह, सीओ बदलापुर गोल्डी गुप्त ने भी मौका मुआयना कर थानाध्यक्ष को आवश्यक निर्देश दिए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकाश में आए छ: संदिग्ध आरोपितों गांव के ही प्रेम चंद्र पटेल, उसके पुत्र सोनू पटेल, गोविंद पटेल, सचिन पटेल, शिवम पटेल व जवाहर लाल पटेल को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
― Advertisement ―
जौनपुर डायरी: गर्मी के सितम के बीच आंधी का सुकून, मगर अप्रैल की शुरुआत ने बढ़ाई चिंता
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में इस साल मौसम ने अपने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। जहां एक तरफ मार्च...
युवक की बेरहमी से हत्या, 8आरोपी गिरफ्तार

Previous article


