Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयादवेश क्रिकेट मेला के फाइनल में सोनानन्दन क्लब बख्शा

यादवेश क्रिकेट मेला के फाइनल में सोनानन्दन क्लब बख्शा

जौनपुर धारा, नौपेड़वा। यादवेश इण्टर कॉलेज के मैदान पर खेले जा रहे यादवेश क्रिकेट मेले के 41वे संस्करण में पहले सेमीफाइनल का मुकाबला जेसीएफ फूलपुर वाराणसी और सोनानन्दन क्लब बख्शा के बीच में खेला गया। जिसमें टॉस जीतकर वाराणसी ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सोनानन्दन क्लब बख्शा की टीम ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 185 रन बनाए। वरुण ने 24 गेंदों पर 40 रन की पारी खेली। यश कुमार ने 4 ओवर में 21रन देकर 2 सफलताएं अर्जित किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेसीएफ फूलपुर वाराणसी की टीम 96रन पर सिमट गई। वरुण ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में 14 रन देकर 4 सफलता अर्जित किया। इस मुकाबले के मैन ऑफ द मैच वरुण रहे। इस मैच के अंपायर मो अनीस और नवनीत यादव रहे, तथा कमेंट्री दीपक यादव ने किया।

Share Now...