Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयातायात पुलिस ने किया पेट्रोल पंपों का निरीक्षण, 25 वाहनों का चालान

यातायात पुलिस ने किया पेट्रोल पंपों का निरीक्षण, 25 वाहनों का चालान

  • 30 सितम्बर तक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलेगा अभियान

जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर सड़क सुरक्षा को लेकर जिले में चलाए जा रहे नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान के तहत यातायात प्रभीारी सुशील मिश्रा ने नगर के पेट्रोल पम्प अभियान चलाकर बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान 25 ऐसे वाहन चालक पाए गए, जो पेट्रोल भरवाने के लिए आए थे लेकिन हेलमेट नहीं पहने थे। इन सभी का यातायात पुलिस ने चालान किया। इस अभियान का उद्देश्य वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करना है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। यातायात पुलिस ने इसे लेकर सख्त रुख अपनाया है। यातायात प्रभारी सुशील मिश्रा ने बताया कि अभियान की आज से शुरूआत की गई है, जो पूरे सितंबर माह तक लगातार जारी रहेगी। सड़क दुर्घटनाएं भारत में बढ़ती जा रही हैं और हेलमेट न पहनने के कारण होने वाली मौतें भी चिंताजनक स्तर पर हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने यह विशेष अभियान शुरू किया है, जिसमें पेट्रोल पंपों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। ऐसा इसलिए क्योंकि कई वाहन चालक पेट्रोल भरवाने के दौरान हेलमेट उतार देते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा खतरे में पड़ जाती है। उन्होंने कहा कि हेलमेट पहनना सिर्फ एक नियम नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का एक महत्वपूर्ण तरीका है। बिना हेलमेट वाहन चलाना न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि यह खुद की और दूसरों की जान को जोखिम में डालना है। यातायात पुलिस ने आम जनता से भी अनुरोध किया है कि वह इस अभियान में सहयोग करें और हेलमेट पहनकर सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करें। साथ ही, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन करें ताकि सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं और मौतों में कमी लाई जा सके।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया नो हेलमेट, नो फ्यूल अभियान के अन्तर्गत विशेष अभियान 01 से 30 सितंबर तक जनपद स्तर पर सफलतापूर्वक क्रियान्वित कराये जाने के निर्देश खाद्य एवं रसद विभाग के अधिकारियों/पूर्ति निरीक्षक ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रान्तर्गत स्थापित लगभग 50पेट्रोल पम्पों पर उपस्थित होकर ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल हेतु आम जनमानस को जागरूक कराये जाने हेतु पेट्रोल पम्प स्वामियों को पेट्रोल पम्प पर ‘नो हेलमेट, नो फ्यूल के स्लोगन वाले बैनर/पोस्टर के माध्यम से लोगों में हेलमेट की उपयोगिता/अनिवार्यता के सम्बन्ध में जागरूक कराये जाने के निर्देश दिये गये। साथ ही मौके पर उपस्थित वाहन चालकों को हेलमेट की उपयोगिता के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।

Share Now...