Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरयातायात नियमों के प्रति बच्चों को किया गया जागरूक

यातायात नियमों के प्रति बच्चों को किया गया जागरूक

जौनपुर धारा, जौनपुर। यातायात के नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को राष्ट्रीय पब्लिक इंटर कालेज हुंसेपुर के बच्चों व अध्यापकों को प्रभारी निरीक्षक यातायात जीडी शुक्ला ने यातायात के नियमों की विस्तार से जानकारी दी। जीडी शुक्ला ने कहा कि हेलमेट व सीटबेल्ट लगाकर वाहन चलायें व मोटरसाइकिल पर तीन सवारी न बैठाए। तेज रफ्तार से वाहन न चलाये, गलत दिशा में वाहन न चलाये, शराब का सेवन कर गाड़ी कदापि न चलाये साथ में उससे हो रही दुर्घटनाओं को कम करने पर बल दिया। साथ ही बच्चों को इस बात के लिए भी प्रेरित किया कि बच्चे अपने जीवन में स्वभाव के अनुशासन को आत्मसात करें तथा प्रभाव के अनुशासन से दूर रहे। हेलमेट चालान से ही नहीं अपितु यमराज से भी बचाता है। कार्यक्रम के अंत मे स्कूल के प्रधानाचार्य विनय श्रीवास्तव ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अनिल गुप्ता, चंद्रभान नागर, गौरव श्रीवास्तव, एखलाक अहमद, देवेंद्र यादव, शशांक तिवारी, संजय सिंह, रामबचन, किरण सिंह, रेनु यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...