Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरमौलाना अबुल कलाम आजाद की मनायी गयी जयंती

मौलाना अबुल कलाम आजाद की मनायी गयी जयंती

जौनपुर धारा, जौनपुर। सहकारी पीजी कॉलेज मिहरावा में मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती एवं राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफ़ेसर आशुतोष गुप्ता ने मौलाना अबुल कलाम आजाद के देश में शिक्षामंत्री के पद पर रहते हुए साक्षरता दर के सम्बन्ध में उनके योगदान को बताया।डॉ. अरविन्द सिंह ने कहा कि मौलाना किस प्रकार से शिक्षा के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के परिवर्तन हो रहें हैं और समय के साथ पाठयक्रम, शिक्षक एवं विद्यार्थियों में विशेष परिवर्तन होने चाहिये। महाविद्यालय की उप प्राचार्य प्रोफ़ेसर पुष्पा सिंह ने छात्रों को देश में शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को समझाया। संचालन डॉ. शैलेश कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के  प्रोद मुक्त राजे ( संयोजक अमृत महोत्सव), डॉ. राज बहादुर यादव, डा. रणधीर कुमार (एनसीसीएएनओ), डॉ. योगेंद्र प्रताप सिंह (प्रभारी रोवर्स रेंजर्स), डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डॉ. विकास सिंह, डॉ. नीरज सिंह, डॉ. रविकांत सिंह, डॉ. शिव कुमार यादव, डॉ. शिव प्रताप सिंह, डॉ. नितेश यादव, डॉ. तारकेश्वर सिंह, डॉ. राघवेंद्र कुमार, डॉ. मनोज कुमार सोनकर, डॉ. संजय कुमार शर्मा, एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Share Now...