Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में महाशक्ति बनकर उभर रहा :...

मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में महाशक्ति बनकर उभर रहा : राकेश त्रिवेदी

  • भाजपा जिला कार्यसमिति और डाटा प्रबन्धन कार्यशाला आयोजित

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति बैठक और डाटा प्रबन्धन कार्यशाला भाजपा जिला कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक मे बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी मौजूद रहे। बैठक का शुभारंम्भ पं. दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव, विधायक बदलापुर रमेश चन्द्र मिश्र एवं एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यसमिति बैठक में आगामी कार्यक्रम की रुपरेखा व संगठनात्मक चर्चा की गयी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह व संचालन जिला महामंत्री सुशील मिश्रा ने किया। बैठक को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि जिला प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी ने कहा कि आज मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व में महाशक्ति बनकर उभर रहा है। कुछ दिन पूर्व जब रुस यूक्रेन युद्ध चल रहा था उस युद्ध को रोककर अपने लोगों को वहां से सुरक्षित भारत लाया गया। यह इसका जीता जागता उदाहरण है। अभी बीते समय गुजरात विधानसभा चुनाव में जनता का भरपूर समर्थन अपार स्नेह प्रधानमंत्री मोदी को मिला जिसमें विगत कई चुनावों का इतिहास ही पलट कर रख दिया। इसी तरह से भारत के गौरव को बढ़ाते हुए एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को सार्थक करते हुए तमिल और काशी का समागम काशी मे आयोजित किया गया जो कि देश की एकता और अखण्डता को पूरे विश्व मे दर्शार्ता है। बैठक को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव ने बजट 2023-24 पर चर्चा करते हुए कहा कि इस बजट में शोषित वंचित महिला युवा किसान मजदूर व्यापारी सबके उत्थान के लिए बजट आवंटित किया गया है, बजट को पेश होते ही हमारा देश विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था की दृष्टि से आगे बढ़ रहा है। आने वाले 2047 तक हमारा देश अर्थव्यवस्था के मामले में विश्व में प्रथम स्थान पर रहेगा। बदलापुर के विधायक रमेश चन्द्र मिश्र ने कहा कि आने वाले 2024 चुनाव को देखते आज हिन्दू धर्म के धार्मिक ग्रंथ के बारे में गलत बोला जा रहा और उसको जलाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश और बिहार के मंत्री द्वारा हमारे धार्मिक ग्रन्थ के चौपाई को गलत तरीके से पेश किया गया जिसके बाद हमारे धार्मिक ग्रन्थ को जलाया गया और उनकी गलत बातों को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कोई सफाई नहीं दी। इसका मतलब उनके ही इशारे पर यह सब हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास के साथ काम कर रही है बिजली का काम जो हो रहा है वो किसी विशेष पार्टी के लोगों का नहीं हो रहा है बल्कि सभी जाति धर्म के लोगो का हो रहा है। एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंशु ने कहाकि आज के 20-25 वर्ष पहले हमारे देश के अधिकतर राज्यों में मोटे अनाज की खेती होती थी जो पौष्टिकता के लिए भी उपयुक्त था लेकिन आज हम सब केवल धान एवं गेहूं पर निर्भर है, जिसको देखते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छोटे और मध्यम किसानों के उत्थानों के लिए वर्ष 2023 को मोटे अनाज उत्पादन वर्ष के रुप मे मनायेंगे इसके लिए बजट के अंतर्गत प्रतिवर्ष एक करोड़ किसानों को सहयोग राशि कृषि उपकरण देकर किसानों को प्रोत्साहित किया जायेगा। जिला कार्यसमिति के बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आये सभी अतिथियों का अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत करते हुए आभार प्रकट किया और उन्होंने कहा कि सतत कानून व्यवस्था की बात हो, अपराधमुक्त प्रदेश की बात हो, एक जिला एक उत्पाद की बात हो इसको लेकर इन्वेस्टर्स का कार्यक्रम मोदी के प्रेरणा से हर जिले मे हो रहा है, जिससे रोजगार बढेÞगा और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। आने वाले 2024 लोकसभा चुनाव मे एक बार पुन: देश में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहरायेगा। उक्त अवसर पर जिला महामंत्री सुनील तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय, सन्तोष सिंह, संदीप सरोज, ओमप्रकाश निषाद, जिला मंत्री रवींद्र सिंह राजू दादा, जिला प्रवासी अम्बरीष, नगरपालिका अध्यक्ष शिवगोविंद साहू, महिला आयोग के सदस्य शशि मौर्य, अंजना श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख गण विजय सिंह विद्यार्थी, सुनील यादव मम्मन, विनय सिंह, बृजेश यादव, उमेश तिवारी, धीरू सिंह, जिला मीडिया प्रभारी आमोद सिंह, ब्रह्मेश शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Share Now...