जौनपुर। उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय की प्रधानाचार्या प्रो.डा.रूचिरा सेठी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो.डा.ए.ए.जाफरी के दिशा निर्देश में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागध्यक्ष डा.मुदित चौहान के द्वारा शुक्रवार को एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्राम जगदीशपुर मे कराया गया। जिसमें गाँव के मरीजो एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्रों का विशेष रूप से परीक्षण कर उनके रोग का उपचार मौके पर ही किया एवं उनके रोग से संबंधित दवाएं भी मेडिकल कालेज के फार्मासिस्ट द्वारा चिकित्सक के परामर्श पर नि:शुल्क वितरण किया गया। इस मौके पर मरीजों को उक्त रक्त चाप, मधुमेय तथा अन्य संक्रामक बीमारियों एवं गैर संचारी रोग की स्क्रीनिंग की सुविधा मुहैया कराया गया। नेत्र विभाग के विभागध्यक्ष डॉ.चन्द्रभान द्वारा आयोजित नि:शुल्क नेत्र स्वास्थ्य शिविर में मरीजों का नेत्र परीक्षण किया तथा उपस्थित जनसमूह को आँखों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने आँखों से संबंधित सामान्य बीमारियों, मातियाबिंद, दृष्टिदोष एवं समय-समय पर नेत्र परीक्षण की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। विभागध्यक्ष ने बताया कि नियमित जांच एवं उचित देखभाल से आँखों की अनेक समस्याओं से बचाव संभव है। गाँव के लोगो एवं विद्यालय के छात्रों को मिलाकर लगभग 280मरीजो के विभिन्न बीमारियों का उपचार किया गया। तथा गम्भीर बीमारी से पीड़ित मरीजो को मेडिकल कालेज में आकर के जाँच कराने एवं बेहतर उपचार के लिए सलाह दिया गया। स्थानीय नागरिकों एवं मरीजों ने चिकित्सको के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। इस स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में जगदीशपुर गाँव के प्रधान राजकेशर पाल की सक्रिय सहभागिता और समर्पित प्रयासों से शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान मिला। इस अवसर पर कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के चिकित्सक, डा.पूजा पाठक, डा.तुमुल नन्दन, डा.नवीन सिंह, डॉ.अनिल कुमार, डॉ.तम्मा राजा राव, डॉ.अंकित तथा नेत्र विभाग के मो.शादाब एवं मेडिकल सोसल वर्कर रमाकान्त, संतोष, शिल्पा, रवि यादव, सुनिल, सत्यम व अन्य कर्मचारी मरीज हित की दवा के साथ उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
मेडिकल कालेज का दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सम्पन्न

Next article


