मछलीशहर पड़ाव के पास नाले में हुआ दर्दनाक हादसा मौत के घाट उतर गए तीन जाने समीर, प्राची मिश्रा, शिवा गौतम की आत्मा शांति के लिए सपा नेता रजनीश मिश्रा के नेतृत्व में टी.डी.कॉलेज से कचहरी होते हुए सद्भावना मार्ग तक कैंडल मार्च निकला गया। गोपी घाट बैठक कर शोक संवेदना व्यक्त किया गया और सपा नेता मिश्रा ने सरकार से मांग किया कि मृतक परिवार के घर एक सदस्य को सरकारी नौकरी और एक करोड़ मुआवजा दिया जाए ताकि परिवार का जीवन यापन सुचारू रूप से संचालित हो सके। क्यों कि नगर पालिका और विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते इतनी बड़ी घटना घटित हुई प्रशासन कड़ा रुख अपनाते हुए निष्पक्ष जांच कराए और मृतक परिवार वालों का हर संभव मदत करे। समाजवादी पार्टी की सवेदना मृतक परिवार के साथ है, उनके हक की लड़ाई हमेशा लड़ते रहेंगे।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
मृतक के परिजनों को सरकारी नौकरी व आर्थिक सहायता की उठी मांग



