Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमुठभेड़ में गोली से घायल पशु तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार

मुठभेड़ में गोली से घायल पशु तस्कर गिरफ्तार, साथी फरार

  • पिकअप, तमंचा व कारतूस बरामद

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में सोमवार रात पुलिस और गौ-तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक अंतर्जनपदीय गौ तस्कर गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी सदर देवेश सिंह के पर्यवेक्षण में सरायख्वाजा पुलिस पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पास संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद पिकअप पर सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर पिकअप सवार बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। घेराबंदी के दौरान देवकली नहर पुलिया के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई।आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई।घायल अभियुक्त की पहचान मोहम्मद सलमान पुत्र मेराज, निवासी ग्राम माहुल, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है।वहीं उसका साथी मोनू उर्फ बलवंत बघेल पुत्र अशोक कुमार, निवासी रामनगर, थाना अखंडनगर, जनपद सुल्तानपुर मौके से फरार हो गया।मौके से एक तमंचा 0.315 बोर, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और एक पिकअप वाहन बरामद किया गया है। पिकअप को मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में गोवध निवारण अधिनियम, चोरी, आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं।

Share Now...