Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरमुख कैंसर के बचाव के लिए सचेत रहने की जरूरत : डॉ.अंकिता

मुख कैंसर के बचाव के लिए सचेत रहने की जरूरत : डॉ.अंकिता

  • एपेक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा आईडीए संघ मुख कैंसर पर हुआ सेमिनार

जौनपुर धारा,जौनपुर। शहर के एक होटल में क्षेत्र के चिकित्सकों के लिए एडवांस इन हेल्थ केयर पर एक सेमिनार का आयोजन आईडीए जौनपुर एवं एपेक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल वाराणसी के संयुक्त तत्वधान में किया गया। जिसमें मुख कैंसर, दांतों की देखभाल एवं स्वास्थ संबंधी सुविधाओं पर चर्चा की गई। एपेक्स की निदेशक क्लीनिकल ऑंकोलॉजिस्ट डॉ.अंकिता पटेल ने कहा कि दांतों की सही देखभाल से मुख कैंसर से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि इंसान का दांत जब मजबूत और स्वस्थ होता है तो वह भोजन को चबा कर खाता है। जिससे पेट व अन्य कई तरह की बीमारियां नहीं होती है। इसलिए स्वास्थ्य दांत के लिए चिकित्सक से समय-समय पर परामर्श लेते रहना चाहिए। हेमेटोलॉजिस्ट डॉ.अभिषेक कुमार मौर्य दांतों से होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी और उपचार के सुझाव दिए। न्यूक्लियर मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ.प्रीति नागवानी एवं आईडीए प्रेसिडेंट  सचिन सिंह, सचिव डॉ.प्रफुल्ल राय, डॉ.एस एन कौशिक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और मुख कैंसर होने के कारण और उपचार की बारीकियां से रूबरू कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एपेक्स के अध्यक्ष वरिष्ठ स्पाइन सर्जन डॉ.एसके सिंह ने की। इस मौके पर डॉ.रजनीश द्विवेदी, डॉ.संजीव पांडेय, डॉ.विपिन सिंह, डॉ.गौरव मौर्य, डॉ.सौरभ रस्तोगी, डॉ.प्रशांत द्विवेदी, डॉ.राहुल सिंह, डॉ.अरीब, डॉ.राजेश मौर्य, डॉ.प्रवीन सिंह मौजूद रहे। संचालन संयोजक एपेक्स के महाप्रबंधक अंकित रंजन ने किया। अंत में डॉ.सचिन सिंह ने सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद आभार प्रकट किया।

Share Now...