जौनपुर धारा,शाहगंज। मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह एवं शाहगंज महोत्सव का आयोजन 19 मार्च को तहसील मुख्यालय के बगल स्थित रामलीला मैदान में होगा। पूर्व में उक्त कार्यक्रम छह मार्च को आयोजित था। लेकिन विधानसभा सत्र प्रारम्भ होने के कारण इसकी तिथि 19 मार्च कर दी गई। उक्त जानकारी विधायक रमेश सिंह ने दी। कहाकि इस दौरान 251 जोड़ों का विवाह होगा। विवाह कार्यक्रम प्रात: दस बजे से तीन बजे तक चलेगा। वहीं शाहगंज महोत्सव सायं पांच बजे से रात्रि साढ़े दस बजे तक होगा। केन्द्र व राज्य सरकार से सम्बंधित योजनाओं का स्टाल भी आयोजन में लगाया जायेगा जिससे योजनाओं का लाभ व प्रचार प्रसार हो सके।
― Advertisement ―
जौनपुर डायरी: गर्मी के सितम के बीच आंधी का सुकून, मगर अप्रैल की शुरुआत ने बढ़ाई चिंता
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में इस साल मौसम ने अपने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। जहां एक तरफ मार्च...
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह व शाहगंज महोत्सव 19 मार्च को

Previous article


