जौनपुर धारा,मछलीशहर। स्थानीय तहसील में कार्यरत मुंगराबादशाहपुर थाना अंतर्गत ग्राम धर्मपुर के निवासी लक्ष्मण पाल एडवोकेट ने सुबह अधिवक्ता संघ में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया की एक मुकदमे में उन्होंने अपने वकालत धर्म का पालन करते हुए स्थगन आदेश पारित करवा दिया। जिससे नाराज होकर विपक्षियों ने सोमवार को घर जाते समय उन्हें रोक लिया और मोटरसाइकिल से धक्का मार कर गिरा दिया। भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसके विरोध में साथी अधिवक्ता के प्रकरण से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने क्षेत्र अधिकारी मछलीशहर गिरेंद्र कुमार सिंह के कार्यालय में पहुंचकर उनका घेराव किया और आरोप लगाया की अधिवक्ता के प्रार्थना पत्र के बावजूद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। अधिवक्ता का कहना था कि उन्होंने सुबह ही सतहरिया चौकी पर प्रार्थना पत्र दिया था लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिसपर अधिवक्ता संघ के लोग आक्रोशित हो गए और क्षेत्राधिकार गिरेंद्र सिंह से मिलकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा ने कहा कि अगर इस प्रकार वकीलों को अपने पेशे का धर्म निभाते हुए अभद्रता और मारपीट का सामना करना पड़ेगा तो यह कानून के लिए बड़े ही शर्म की बात होगी। क्षेत्राधिकार के आश्वासन देने पर अधिवक्ता शांत हो गए। क्षेत्राधिकारी ने तत्काल फोन करके सतहरिया चौकी इंचार्ज को तुरंत कार्यवाही के आदेश दिए। इस मौके पर अधिवक्ता संघ के महामंत्री वेद श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा, भरत लाल यादव कुंवर भारत सिंह, जितेंद्र श्रीवास्तव अच्छे लाल, आलोक विश्वकर्मा, रतन गुप्ता, योगेंद्र नाथ बेचनराम, कमलेश आदि अधिवक्ता उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
मुकदमे में स्टे होने पर विपक्षी ने वकील को धमकाया

Next article


