Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमिशन शक्ति केंद्र की पहल: आपसी विवाद भुलाकर फिर एक हुए पति-पत्नी

मिशन शक्ति केंद्र की पहल: आपसी विवाद भुलाकर फिर एक हुए पति-पत्नी

जौनपुर। जिले के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव निवासी एक दंपत्ति के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद रविवार को मिशन शक्ति केंद्र के हस्तक्षेप से सुलझ गया। आपसी कड़वाहट और शिकायतों को पीछे छोड़ते हुए पति-पत्नी अब फिर से साथ रहने को तैयार हैं। भदेवरा निवासी पूनम गौतम ने अपने पति करण कुमार के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट और शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर श्यामा तिवारी ने तत्काल जांच शुरू की और दोनों पक्षों को काउंसलिंग के लिए बुलाया। रविवार को मिशन शक्ति केंद्र पर आयोजित काउंसलिंग सत्र के दौरान इंस्पेक्टर श्यामा तिवारी ने दोनों पक्षों की दलीलों और शिकायतों को विस्तार से सुना। पुलिस टीम द्वारा दी गई समझाइश और उचित मार्गदर्शन का सकारात्मक असर हुआ। दोनों पक्षों ने अपनी गलतियों को स्वीकार किया और भविष्य में मिल-जुलकर रहने का संकल्प लिया। काउंसलिंग के बाद दंपत्ति ने लिखित समझौते पर हस्ताक्षर किए और पुरानी कड़वाहट को भुलाकर एक साथ घर वापस लौट गए। महिला थाना प्रभारी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य परिवारों को टूटने से बचाना और महिलाओं को सुरक्षित व सम्मानजनक माहौल प्रदान करना है। इस सफल पहल की स्थानीय स्तर पर काफी सराहना हो रही है।

Share Now...