Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 04-04-2026

जौनपुर। जौनपुर और पूर्वांचल की ताजा खबरों के लिए प्रसिद्ध समाचार पत्र जौनपुर धारा का 04 अप्रैल 2026 का ई-पेपर अब ऑनलाइन उपलब्ध है।पाठक...
Homeअपना जौनपुरमानव शरीर की प्राप्ति परमात्मा की सबसे बड़ा वरदान : पंकज महाराज

मानव शरीर की प्राप्ति परमात्मा की सबसे बड़ा वरदान : पंकज महाराज

जौनपुर। परस्पर प्रेम और सद्भाव से रहने, कुछ समय भगवान की याद में लगाने, शाकाहार अपनाने, शराब व घातक नशों को त्यागने, चरित्र उत्थान का संदेश व प्रेरणा देते हुये जयगुरुदेव धर्म प्रचारक पंकज महाराज ने जनजागरण यात्रा के साथ रतासी चौराहा के निकट हनुमान मंदिर के निकट ग्राम जमऊपट्टी में कल पड़ाव किया। जहाँ सत्संग समारोह में अपने प्रवचन में मानव शरीर की प्राप्ति को परमात्मा का सबसे बड़ा बरदान बताया। यह इसलिये सबको दिया गया है कि अबकी बार किसी प्रभु प्राप्ति करने वाले सन्त महात्मा की खोज करके उनके सानिध्य में जायें वह जो भजन का प्रसाद दें इससे आत्मा का कल्याण करा लें। भगवान ने सारा अधिकार आपको दे दिया है। चाहे अच्छा करें या बुरा। लेकिन फल भोगने में परतंत्र हैं। इसलिये इस पर विचार कीजिये। दोनों आंखों के मध्य भाग में जीवात्मा विराजमान है। उन्होने समाज में व्याप्त हिंसा और अपराध में बढ़ती स्थिति पर चिन्ता व्यक्त करते हुये कहा ये सारी स्थितियां मांसाहार व शराब के कारण हैं। सभी महापुरुषों ने अहिंसा पर जोर दिया। बिना दया और सेवा भावना के मानव धर्म व मानव कर्म कैसे आयेगा। इस अवसर पर ऋषिदेव श्रीवास्तव, अरुण वर्मा, राम अकबाल प्रजापति, बंशीधर यादव, विक्रमजीत यादव, दया शंकर नाविक, शिवजी गिरि, राम जी गिरि, रवीन्द्र गिरि, रामदेव मौर्य, चन्द्र भूषण तिवारी सहित आदि मौजूद रहें।

Share Now...