Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमानव जीवन को जीवंतता प्रदान करते हैं पौधे : डा. आलोक

मानव जीवन को जीवंतता प्रदान करते हैं पौधे : डा. आलोक

  • टीडी कालेज कैंपस में पौधरोपण के लिए एसबीआई ने दिये 52 औषधीय पौधे

जौनपुर धारा, जौनपुर। तिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरूवार को भारतीय स्टेट बैंक टीडी कॉलेज शाखा एवं क्षेत्रीय प्रधान कार्यालय भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से महाविद्यालय कैंपस में वृक्षारोपण के लिए 52 औषधीय मुलेठी, सर्पगंधा, सदाबहार, सेना, अश्वगंधा, आम, अमरुद के पौधे प्रदान किए गए। वृक्षारोपण का कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. आलोक कुमार सिंह के निर्देशन में संपन्न हुआ। वृक्षारोपण कार्यक्रम में एसबीआई टीडी कॉलेज के प्रबंधक अंकित कुमार राय, क्षेत्रीय प्रधान कार्यालय के मुख्य प्रबंधक नितिन कुमार सम्मिलित हुए। वृक्षारोपण के पश्चात एनसीसी एवं एनएसएस के छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर आलोक कुमार सिंह ने कहा कि पौधे मानव जीवन को जीवंतता प्रदान करते हैं और यह औषधि पौधे निश्चित रूप से महाविद्यालय प्रांगण के वातावरण को शुद्ध बनाने में अपना योगदान प्रदान करेंगे। क्षेत्रीय प्रधान कार्यालय के मुख्य प्रबंधक नितिन कुमार ने कहा कि हमारे क्षेत्रीय प्रधान कार्यालय की तरफ से जिले के बड़े महाविद्यालयों को औषधि पौधे प्रदान किए जा रहे हैं और इनकी देख रेख भी बैंक के द्वारा ही की जायेगी। स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में औषधि पौधों का बहुत बड़ा योगदान होता है। महाविद्यालय के मुख्य अनुशास्ता डॉ. राजीव रतन सिंह ने कहाकि पौधे शुद्ध वातावरण के मूल होते हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हरिओम त्रिपाठी ने कहाकि इन्ही औषधि पौधों से भारत की आयुर्वेद चिकित्सा की शुरूआत हुई है। औषधि पौधे आयुर्वेद परंपरा के मेरुदंड होते हैं। कार्यक्रम मे एनसीसी के लेफ्टिनेंट जितेश कुमार सिंह एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र उपस्थित रहे।

Share Now...