- आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत सिधाई गांव निवासी एक युवक पर एक महिला ने दुराचार का आरोप लगाया था। पीड़ित महिला की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर चालान भेज दिया। क्षेत्र के सिधाई गांव निवासी राजेश पुत्र अच्छेलाल एक महिला के साथ दुराचार के अारोप में फरार चल रहा था। गुरुवार की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर कोतवाली निरीक्षक सदानंद राय के निर्देश पर अपराध निरीक्षक जनार्दन यादव ने हमराहियों के साथ आरोपी युवक को रोडवेज से कहीं भागने के दौरान गिरफ्तार किया और मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।



