Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार

परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
Homeअपना जौनपुरमहा शिवरात्रि कांवरिया संघ शाहगंज के नए अध्यक्ष का हुआ चयन

महा शिवरात्रि कांवरिया संघ शाहगंज के नए अध्यक्ष का हुआ चयन

  • नव निर्वाचित अध्यक्ष कृष्ण कुमार अग्रहरि ने जताया आभार

जौनपुर धारा,शाहगंज। बुधवार की शाम महाशिवरात्रि कांवरिया संघ शाहगंज की बैठक में नए अध्यक्ष के रूप में कृष्ण कुमार अग्रहरि का चयन हुआ। वहीं अक्षत अग्रहरि आगामी कार्यक्रम संयोजक बनाए गए। नगर के रामजानकी मंदिर बौलिया के प्रांगण में बुधवार की शाम बृजनाथ मोदनवाल की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि कांवरिया संघ की एक बैठक आहूत हुई। जिसमें संस्था के नए अध्यक्ष के चयन के बाबत निवर्तमान अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कृष्ण कुमार अग्रहरि का नाम प्रस्तावित किया जिसपर सभी ने सहमति दी। कृष्ण कुमार अग्रहरि सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाए गए। वहीं सात मार्च को होने वाले महाशिवरात्रि शोभायात्रा कार्यक्रम में अल्प समय शेष रहने के कारण नवीन कार्यकारिणी के गठन पर भी विचार विमर्श किया गया। इस दौरान मुख्यरूप से शिवपूजन मोदनवाल, रामकुमार अग्रहरि, नीरज अग्रहरि, ओमप्रकाश देववंसी, शिवशंकर जायसवाल, बृजेश अग्रहरि, बैजनाथ मोदनवाल, विनय कुमार, प्रज्ञेश मोदनवाल, दीपक कुमार गुप्ता, चंद्रशेखर, शिवकुमार मोदनवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...