Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरमहाप्रसाद और कम्बल वितरण के साथ ही मनाया गया जन्मोत्सव

महाप्रसाद और कम्बल वितरण के साथ ही मनाया गया जन्मोत्सव

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के पंचायत प्रमुख विद्याराजेंद्र प्रसाद तिवारी के ऊंचगांव स्थित आवास पर सप्तदिवसीय महामृत्युंजय जाप के समापन पर महाप्रसाद और कम्बल वितरण कर गुरूजी का जन्मोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान अतिविशिष्ट जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और भारी संख्या में अन्य प्रान्तों से भी गुरूभक्तों का जमावड़ा लगा रहा। उक्त कार्यक्रम देवपुंज डॉ.रमेश चन्द्र तिवारी गुरूजी के जन्मोत्सव की कड़ी में आयोजित किया गया। शुभारम्भ विद्वानों द्वारा सप्तदिवसीय महामृत्युंजय जाप के द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ हुआ। तत्पश्चात मंगलवार को संगीतमय वातावरण में महाप्रसाद और कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जन्मोत्सव में आए गुरूभक्तों के अलावा सांसद, मन्त्री, विधायक सहित पार्टी व संघीय पदाधिकारी समेत लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पण कर महाप्रसाद को ग्रहण किए। प्रमुख विद्याराजेंद्र प्रसाद तिवारी द्वारा कम्बल वितरण का शुभारंभ कर 500 जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण किया गया। इस दौरान विन्ध्यवासिनी धाम के मुख्य पुजारी शिवराज महाराज, सांसद सीमा द्विवेदी, मन्त्री गिरीश यादव, दर्जा प्राप्त राज्य मन्त्री विश्वनाथ व विधायक रमेश चन्द्र मिश्र तथा रमेश सिंह, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह समेत अन्य अतिविशिष्ट लोगों के अलावा पत्रकार और भारी संख्या में गुरूभक्तों का जमावड़ा लगा रहा। आए हुए सभी अतिथियों के प्रति प्रमुख प्रतिनिधि डॉ.उमेश चन्द्र तिवारी समेत गुरु परिवार से डॉ.राजेश चन्द्र तिवारी व डॉ.राकेश चन्द्र तिवारी ने आभार व्यक्त किया।

Share Now...