जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के संकाय भवन में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के इतिहास के प्रोफेसर एवं विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.राजीव गुरुजी ने सोमवार को शिक्षकों के साथ अनौपचारिक मुलाकात की। उन्होंने कहा कि देश तभी मजबूत होगा, जबकि यहां के लोगों के बीच आपसी सद्भाव और सामाजिक समरसता हो। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारत की एक सांस्कृतिक पहचान बनी है पूरा विश्व प्राण प्रतिष्ठा के लाइव को सकारात्मक रूप में देखा। किसी भी देश में विरोध में कोई टिप्पणी नहीं दी इसका मुख्य कारण देश के नेतृत्व कर्ता का मजबूत होना है। बतौर इतिहास के प्रोफेसर उन्होंने कहा कि देश के महापुरुषों के इतिहास को सही रूप में पुनर्लेखन की जरूरत है। हमारे महापुरुषों के बारे में कई महत्वपूर्ण चीज छुपाई गई है। उन्होंने कहा कि सर्वधर्म समभाव हमारा उद्देश्य है हम सभी धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने के पक्ष में है। हिंदू का मतलब ही होता है हीन भावनाओं से दूर, उन्होंने देश के सांस्कृतिक विरासतों के बारे में विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर प्रोफेसर प्रदीप कुमार डॉ.जान्हवी श्रीवास्तव, डॉ.सुनील कुमार डॉक्टर दिग्विजय सिंह राठौर, समेत विद्यार्थियों ने भाग लिया।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
महापुरुषों के इतिहास को सही रूप में पुनर्लेखन की जरूरत : डॉ.राजीव गुरुजी

Previous article


