गाजीपुर। दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेल मार्ग पर बिहार के लिए संचालित होने वाली ट्रेनें शराब तस्करों के लिए मुफीद बन गई है। आरपीएफ व जीआरपी ट्रेनों से शराब की खेप पकड़ कार्रवाई कर रहे हैं। इसके बाद भी तस्करों पर कोई असर नहीं है। तस्कर शराब लेकर आराम से बिहार जा रहे हैं। आरपीएफ निरीक्षक महेंद्र प्रसाद दुबे ने बताया कि सूचना मिली कि ट्रेन संख्या 15484 सिक्किम -महानंदा एक्सप्रेस के एस 6 के बाथरूम में भारी मात्रा में शराब है। चूंकी इस ट्रेन का स्थानीय स्टेशन पर ठहराव नहीं है। इसलिए कंट्रोल से ट्रेन का स्थानीय स्टेशन पर विशेष ठहराव लिया गया। जीआरपी प्रभारी जैदान व आरपीएफ टीम ने संयुक्त रूप से प्लेटफार्म संख्या 1 पर रात 23.28 बजे ट्रेन रुकते ही कोच संख्या एस 6 के बाथरूम की तलाशी ली। उसमें 16 रायल स्टेज 750 एमएल और रायल स्टेज ग्रीन 750 एमएल बरामद किया गया। जीआरपी प्रभारी जैदान व आरपीएफ टीम ने संयुक्त रूप से प्लेटफार्म संख्या 1 पर रात 23.28 बजे ट्रेन रुकते ही कोच संख्या एस 6 के बाथरूम की तलाशी ली। उसमें 16 रायल स्टेज 750 एमएल और रायल स्टेज ग्रीन 750 एमएल बरामद किया गया। अन्य कोचों के बाथरूम को भी चेक किया गया लेकिन कुछ बरामद नहीं हुआ। उक्त कोच में कोई संदिग्ध व्यक्ति नहीं दिखाई दिया। आरपीएफ के दो जवानों की नृशंस हत्या के बाद शराब तस्करों ने पुलिस को खुली चुनौती दी थी। पुलिस ने इस धंधे में शामिल तस्करों को जेल भेजा था और मुख्य आरोपित को मुठभेड़ में मार गिराया था।
― Advertisement ―
अमृत 2.0 के तहत वाराणसी में पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी
वाराणसी। अमृत 2.0 योजना के तहत वाराणसी में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। नगर निगम...
महानंदा एक्सप्रेस के बाथरूम से 17 लीटर शराब बरामद

Previous article
Next article


