Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरमनुष्य जीवन किराये का मकान है खाली तो करना पड़ेगा : पंकज...

मनुष्य जीवन किराये का मकान है खाली तो करना पड़ेगा : पंकज महाराज

जौनपुर। गुरूवार को जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्थाध्यक्ष पंकज महाराज ने सत्संग संदेश सुनाते हुए 99वें पड़ाव पर ने कहा कि हमारा आपका यह मनुष्य शरीर काल का पिंजरा है, एक किराए का मकान है। हमको आपको भले ही ना मालूम हो लेकिन उस मकान देने वाले को यह अवश्य मालूम है कि भाई अब यह मकान खाली करा लेना है। भौतिक ज्ञान की किताबें पढ़कर इस अहंकार में डूबे रहते हैं कि भाई हमसे बड़ा कोई ज्ञानी नहीं है परंतु भाइयों बहनों या अहंकार यह पढ़ाई लिखाई यह शानो-शौकत यही शमशान घाट तक समाप्त हो जाएगी। आप विचार करो कि हम मरने के बाद हम कहां जाएंगे? हमसे पहले करने के वाले हमारे माता-पिता कहां गए? हमारे कुल कुटुंब के लोग कहां गए? महात्मा समझाते हैं कि तुम इस कलयुग में कलयुग की सरल साधना सुरत शब्द योग नाम योग की साधना करो। खोज री पिया को निज घट में तीरथ व्रत कर्म अचारा यह अटकावे मग में कर्मकांड की पूजा उपासना से पुण्य कर्म तो बन जाएंगे। लेकिन आत्मा का कल्याण नहीं हो सकता इसीलिए रामायण के स्वयं पिता ने भी इसी कलयुग में लिख दिया कि कलयुग योग न यज्ञ न दाना एक आधार नाम गुण गाना अब नाम का कौन  सा जाप करें तो जगा हुआ नाम जिसे महात्मा जगा कर सिद्ध कर लेते हैं। वही नाम जीव को भव से पार कर देगा। जैसे कबीर साहब ने साहब नाम, गोस्वामी जी ने राम नाम, नानक जी ने वाहेगुरु नाम, मीराबाई ने गिरधर नाम, जगजीवन साहब ने सतनाम और हमारे गुरु महाराज परम संत बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने जयगुरुदेव नाम को जगाया और कहा कि इस जयगुरुदेव नाम रूपी जहाज पर यदि संसार के समस्त जीव चढ़ जाएंगे तो भी मैं सबको पर कर दूंगा। मैं तो तुम्हारा सेवक हूं मुझसे सेवा ले लो। मौत के वक्त टूटती सांस पर तुम जयगुरुदेव बोलोगे तो मैं वहां भी तुमको मिलूंगा और मौत की पीड़ा से बचाऊंगा। मैं तुम्हारा पक्का सेवक हूं कच्चा नहीं। संत जी ने कहा कि अब गुरु महाराज के आदेश व निर्देश के अनुपालन में मैं इस समय जौनपुर जिले में 122दिनों के लिए आया हूं। मेरी आप सबसे अपील और प्रार्थना है कि यदि भविष्य की भयावह स्थिति से बचना चाहते हो तो शाकाहार को अपनाए और नशीले पदार्थों का परित्याग करें। इस अवसर पर ऋषिदेव श्रीवास्तव, बृजमोहन यादव, राम महातम यादव, रामसमुझ यादव, श्रीपाल यादव, सहयोगी संगत गोंडा के शेशराम यादव, बहराइच से जिलेदार आदि उपस्थित रहे।

Share Now...