― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरमनबढ़ो ने पड़ोसी के घर में घुसकर बृद्ध सहित सात को पीटा

मनबढ़ो ने पड़ोसी के घर में घुसकर बृद्ध सहित सात को पीटा

  • दो की हालत गंभीर, बीएचयू रेफर

जौनपुर धारा, खुटहन। भटपुरा गांव में सोमवार की शाम लगभग आठ बजे नशे में धुत होकर गाली दे रहे व्यक्ति को मना करना पड़ोसी पर भारी पड़ गया। आठ की संख्या में पहुंचे मन बढ़ो ने घर में घुसकर वयोवृद्ध सहित सात लोगों को लाठी डंडा व धारदार हथियारों से वार कर घायल कर दिया। आरोप है कि मनबढ़ो ने महिलाओं के गले से दो सोने की चेन और चार मोबाइल छीन लिया। जिसमें बृद्ध व उसके पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है। जिन्हें जिला चिकित्सालय से बीएचयू रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग गए। गांव निवासी राजेश कुमार बिन्द का आरोप है कि वह शाम को खाना खाकर बिस्तर पर सो रहा था। तभी पड़ोसी अरविन्द बिन्द नशे में धुत होकर भद्दी-भद्दी गालियां देने लगा। मना करने पर घर की तरफ गया। कुछ देर बाद उसके अलावा सात और लोग लाठी डंडा और कुल्हाड़ी लेकर पहुंच बिस्तर पर सो रहे 80वर्षीय धनई बिन्द, इनके पुत्र राजेश, धर्मेंद्र, पौत्र अभिषेक, अमित, वृद्ध पत्नी कैलाशी और पुत्र वधू अनीता पर वार कर उन्हें घायल कर दिया। धनई और धर्मेंद्र की गंभीर हालत देख उन्हें जिला चिकित्सालय से बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया। यह भी आरोप है कि मारने-पीटने के बाद मनबढ़ो ने चार मोबाइल व दो सोने की चेन छीन लिया। प्रभारी निरीक्षक अरविन्द सिंह ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Share Now...