Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरमकर संक्रांति पर पत्थर शिल्पियों का हुआ सम्मान

मकर संक्रांति पर पत्थर शिल्पियों का हुआ सम्मान

जौनपुर धारा, शाहगंज। मकर संक्रान्ति पर्व पर सामाजिक समरसता को समर्पित पत्थरों को तराश कर मूर्ति का रूप देनें वाले नगर से सटे हुए बिलारमऊ में मूर्ति शिल्पकार परिवार पूजन एवं सम्मान का कार्यक्रम संस्कार भारती द्वारा सम्पन्न किया गया। यह पथरकट्ट परिवार वर्षों से अभावग्रस्त होते हुए भी हिन्दू धर्म से कभी भी विचलित न होकर स्वयं बेडौल पत्थरों को तराश कर मूर्तियां बनातें हैं जो कालान्तर में हमारे लिए ही पूज्य होतें हैं। फिलहाल यह समाज प्राय: सड़कों के किनारे मूर्तियों को बना-सजा एवं बेचकर अपना जीविकोपार्जन करतें हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संरक्षक हनुमान अग्रहरि, संजय, विशिष्ट अतिथि अरविंद के साथ ही संस्था के विभिन्न पदाधिकारियों की उपस्थिति में परिवार को सम्मानित कर दैनिक उपयोगी वस्तुओं को दिया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष अमित जायसवाल, महामंत्री वीरेंद्र यादव, विजय त्यागी, ईशान राम, अजेन्द्र, श्रवण, सिम प्रकाश उर्फ सिम्पू, आनंद, राम अवतार, राजकुमार, सुधांशु आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री वीरेंद्र यादव ने किया।

Share Now...