जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डायल 112 पुलिस के अथक प्रयास से 2 दिन से गायब 22 वर्षीय मंदबुद्धि युवक को उनके स्वजन वापस मिल गए। इससे परिवार में हर्ष का माहौल व्याप्त रहा। चंदवक थाना क्षेत्र के बरैछा वीर गांव निवासी गोविंद यादव 22 जो कि मंदबुद्धि है। सोमवार को भेर ने भटक कर थाना क्षेत्र के गजना गांव में आ गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने जब उससे उसके घर के बारे में जानकारी लेनी चाही तो वह कुछ भी बता पाने में असमर्थ था। सोशल मीडिया तथा अन्य माध्यमों के संपर्क से पता चला कि उक्त युवक चंदवक थाना क्षेत्र के बरैछा वीर गांव निवासी तारा देवी का पुत्र है। सूचना पर केराकत सिंहौली चौराहा पहुंची उसकी माता तारा देवी को उसके पुत्र को सौंप दिया गया। 2 दिन से गायब हुए खुद को पाकर तारा देवी की आंखों में खुशी के आंसू आ गए। उन्होंने डायल 112 पुलिस टीम के सब इंस्पेक्टर जितेंद्र बहादुर सिंह व हेड कॉन्स्टेबल देवेंद्र यादव का बेहद आभार भी व्यक्त किया।
― Advertisement ―
संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित
जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
मंदबुद्धि भटकते युवक को पुलिस ने स्वजनों से मिलाया



