Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरभारत के शिल्पकार थे पं. नेहरू

भारत के शिल्पकार थे पं. नेहरू

  • भारत के प्रथम प्रधानमंत्री की मनायी गयी पुण्यतिथि

जौनपुर धारा, जौनपुर। शहर कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया उसके उपरांत संगोष्ठी आयोजित की गयी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज ने कहाकि स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई में पंडित जवाहरलाल नेहरू ने नौ बार जेल जाकर 3259 दिन जेल में बिताये, आधुनिक भारत के निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू आजाद भारत के शिल्पीकर थे। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहाकि भारत जब आजाद हुआ था तो एक सुई भी नहीं बनती थी पर उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर बना। कई कल कारखाने बने। आईआईएम और आईआईटी जैसे विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान दिए आज उनके बताये हुए रास्ते पर चलना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस मौके पर मु़फ्ती मेहंदी, अमित मिश्रा, रियाज प्रधान, शार्दूल सम्राट सिंह, नेसार इलाही, संदीप सोनकर, सप्पू सिंह, अमन सिन्हा, शशांक तिवारी, फरहान जिलानी, विशाल खत्री, आदिल, ताहिर, इकबाल हुसैन आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...