मुंबई में आज भारतीय खेल सम्मान अवॉर्ड नाइट का आयोजन किया गया. जिसमें कई सितारों ने शिरकत की. इस दौरान एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती भी काफी खूबसूरत लुक में स्पॉट हुई.अवॉर्ड नाइट में रिया चक्रवर्ती ब्लू एंड ब्लैक फ्लोर लेंथ बॉडीकोन गाउन में पहुंचीं. जिसमें वो अप्सरा सी खूबसूरत लग रही हैं.एक्ट्रेस ने अपना लुक बोल्ड मेकअप और खुले बालों के साथ पूरा किया है. जो देखने में काफी स्टाइलिश लग रहा है.एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर पहुंचकर पैपराजी को कई सारे पोज भी दिए. रिया का ये लुक हर किसी के मन को भा रहा हैअवॉर्ड नाइट में रिया को अकेले ही स्पॉट किया है. एक्ट्रेस की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं.वर्कफ्रंट की बात करें तो रिया को आखिरी बार फिल्म ‘चेहरे’ में देखा गया था. इसके साथ ही वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं.
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
भारतीय खेल सम्मान अवॉर्ड में ब्लू गाउन में दिखा रिया चक्रवर्ती का खूबसूरत अंदाज

Previous article
Next article


