― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरभारतीयता के लिए समर्पित था श्यामा प्रसाद पूरा जीवन : पुष्पराज सिंह

भारतीयता के लिए समर्पित था श्यामा प्रसाद पूरा जीवन : पुष्पराज सिंह

जौनपुर धारा, जौनपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंती की पूर्व संध्या काल पर जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि भारत की एकात्मता और अखंडता के लिए उनके द्वारा किए गए बलिदान को यह देश सदैव स्मरण करेगा। डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन भारत और भारतीयता के लिए समर्पित था। भारत की एकात्मता और अखंडता के लिए उनके द्वारा किए गए बलिदान को यह देश सदैव स्मरण करेगा। उन्होंने कहा कि वह भारत के उद्योग और खाद्य नीति के मार्गदर्शक थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार को आगे बढ़ाया जा रहा है। स्वतंत्र भारत की पहली सरकार ने तुष्टिकरण की नीति पर चलना शुरू किया तो उन्होंने कैबिनेट से इस्तीफा देकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की। डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का सरकार से मतभेद उस समय भी देखने को मिला था, जब तत्कालीन नेहरू सरकार ने भारत के संविधान में जबरन अनुच्छेद 370जोड़कर देश की संप्रभुता और सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास किया था। उसका श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जमकर विरोध किया था। बेचन पाण्डेय ने कहा कि डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान देशभक्त, प्रखर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रख्यात शिक्षाविद थे। आजादी के आंदोलन में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मात्र 35 वर्ष की आयु में कोलकाता विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में शिक्षा क्षेत्र अनेक उल्लेखनीय कार्य किए। कार्यक्रम का संचालन सुनील तिवारी ने की। उक्त अवसर पर अमित श्रीवास्तव, संतोष सिंह, सुरेंद्र सिंघानिया, जीतेन्द्र सिंह, नरेन्द्र उपाध्याय, अनिल गुप्ता, रोहन सिंह, अवनीश यादव, राखी सिंह एवं मंडल अध्यक्षगण उपस्तिथ रहें।

Share Now...