- बड़ी संख्या में पहुचे कार्यकर्ता
जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के पुराना चौक मोहल्ला स्थित गोपाल मन्दिर में भाजपा द्वारा मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया जिसके मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह रहे। विधायक ने कहाकि नगर पालिका चुनाव देश व प्रदेश की अस्मिता के प्रश्न पर लड़ा जा रहा है। यह देश की आगामी राजनीतिक दिशा दशा तय करेगा। नगर पालिका में वर्ष 2006 से 2011 अध्यक्ष पद पर रहे ओम जायसवाल का कार्यकाल स्वर्णिम रहा। इसी प्रकार निवर्तमान अध्यक्ष गीता जायसवाल ने बेहतरीन विकास कार्य किया। कहा कि ट्रिपल इंजन कि सरकार लाइये व सम्पूर्ण विकास का मार्ग प्रशस्त करिये। इस दौरान प्रत्याशी गीता जायसवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, शीतल प्रसाद अग्रवाल, बेचन सिंह, मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रहरि टप्पू, मनोज पांडेय, रविकांत जायसवाल, रुपेश जायसवाल, संदीप जायसवाल, धीरज पाटिल, अमित त्रिपाठी, सियाराम मौर्या, श्यामजी मोदनवाल, विकास अग्रहरि, संगीता जायसवाल, अलका गुप्ता, विजय लक्ष्मी, रीता जायसवाल, निकाय चुनाव प्रभारी अरुण सिंह, अमित श्रीवास्तव, प्रमुख खुटहन बृजेश यादव, सुइथाकला प्रमुख प्रतिनिधि उमेश तिवारी, बृजेश यादव, विकास अग्रहरि, उमेश तिवारी, देवी प्रसाद चौरसिया मंटू, सियाराम अग्रहरि आदि मौजूद रहे।



