Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अंतिम प्रकाशन 10 अप्रैल को

जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की...
Homeअपना जौनपुरभद्रा नक्षत्र के कारण दो दिन मनाया जा रहा रक्षाबंधन

भद्रा नक्षत्र के कारण दो दिन मनाया जा रहा रक्षाबंधन

  • 30 अगस्त की रात्रि से 31 अगस्त तक मनाया जा रहा त्योहार

जौनपुर धारा, जौनपुर। हिन्दू धर्म का भाई बहन का वित्र त्यौहार रक्षा बन्धन इस बार दो दिनों में मनाया जा रहा है एक तरफ उन लोगों ने त्योहार मनाया जिन्हे बस त्योहार मनाने से ही मतलब है और दूसरी तरफ रक्षाबंधन के दिन भद्रा का ध्यान रखते हुए शुभ महुर्त में राखी बांधने के निर्णय के साथ बुधवार की रात्रि 9.30 से लेकर गुरूवार को पूरे दिन मनाने पर सहमती बनाई।

रक्षाबंधन का त्योहार धूमधम से मनाया जा रहा है। जौनपुर में राखी के त्यौहार को देखते हुये बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। बाजार में बहने अपने भाइयों के लिए राखी खरीद रही है और हाथों पर मेहंदी लगाने वालों के यहां भी मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं की लाइन लगी दिखी। सावन माह के अंतिम दिन पूर्णिमा तिथि पर बहनें अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर अपने रक्षा की मांग करती हैं। यह परंपरा आदिकाल से चली आ रही है। रक्षा बंधन का पर्व हर युग में विभिन्न प्रकार से मनाया जाता रहा। वैदिक रीति रिवाज और पुराणों के अनुसार द्वापर युग में द्रोपदी ने भगवान श्रीकृष्ण के कलाई पर रक्षा बांधा था जिसका प्रभाव रहा कि उन्होंने पांडवों की तरफ से समर में कूद पड़े थे। यह पर्व मात्र भाई-बहन तक सीमित नहीं है अपितु गुरूकुल व्यवस्था में भी शिष्य अपने गुरूओं को प्रजा अपने राजा को तथा अधीनस्थ अपने उच्च पदस्थ को रक्षा बांधते हैं। इस वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार 30 और 31 अगस्त दो दिन मनाया जा रहा है। दरअसल रक्षाबंधन के त्योहार की पूर्णिमा तिथि दो दिन पड़ने और साथ ही भद्रा का साया रहने के कारण इसको लेकर मतभेद है कि रक्षाबंधन 30 अगस्त को मनाना शुभ होगा या फिर 31 अगस्त को। पंचांग और ज्योतिषाचार्यों के बीच को लेकर भी कुछ भ्रम की स्थिति बनी हुई है। हिंदू पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन का पर्व हर साल श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। साथ ही इस बात का विशेष ध्यान दिया जाता है कि रक्षाबंधन के दिन भद्रा काल नहीं होना चाहिए। शास्त्रों और और मुहूर्त शास्त्र में भद्रा को अशुभ माना जाता है। इस साल रक्षाबंधन के त्योहार की तारीख लेकर मतभेद है कि राखी का पर्व 30 अगस्त को मनाया जाय या फिर 31 अगस्त को। हिंदू पंचांग के अनुसार रक्षाबंधन का त्योहार हर वर्ष श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और भद्रा काल रहित मुहूर्त में मनाने की परंपरा होती है। दरअसल इस साल सावन पूर्णिमा की तिथि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 30 और 31 अगस्त दोनों ही दिन पड़ रही है, इसके अलावा श्रावण पूर्णिमा तिथि के शुरू होने के साथ ही भद्राकाल शुरू हो जाएगा। शास्त्रों के अनुसार भद्रा के समय राखी बांधना अशुभ होता है। 30 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन भद्रा पूरे दिन रहेगी, फिर रात 09 बजकर 30मिनट पर भद्रा खत्म होगी।

  • बस स्टैंड पर रही महिलाओं की भीड़

जौनपुर धारा,  जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के त्यौहार पर महिलाओं के लिए रोडवेज में प्रâी यात्रा की सौगात दी है। जिसका फायदा महिलाये ले रही है। बस स्टैण्ड पर राखी बांधने जाने के लिये महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं द्वारा सरकार की भाई बहन के पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन पर प्रâी बस यात्रा की तारीफ की जा रही है। आजाद भारत की सरकारों ने पर्व के मद्देनजर बहनों को सुविधाएं देना शुरू किया और योगी सरकार ने उक्त पर्व पर रोडवेज की बसों पर नि:शुल्क सफर का एलान कर यात्रा को सुगम बना दिया है। दरअसल, उत्तर प्रदेश में अब योगी सरकार ने प्रâी सरकारी बस सुविधा का ऐलान किया था। जिसका फायदा रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को मिला। इस अवसर पर बहनों के लिए 29 अगस्त की रात्रि 12 बजे से 31 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक उ.प्र.की सरकारी बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा प्रदान की गई।

  • बहनों बन्दी भाईयों को बांधी राखी

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला कारागार में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया। यहां सजा काट रहे भाइयों की कलाई पर बहनों ने रक्षा सूत्र बांधा तो दोनों की आंखें भर आई। जेल की सलाखों के पीछे से भाइयों ने अपनी बहन के सुखी जीवन की कामना की।

भद्रा को देखते हुए जौनपुर में रक्षाबंधन दो दिन मनाया गया। कुछ लोगों ने बुधवार तो अगले दिन गुरूवार रक्षा बंधन का पर्व रहें हैं। इसी बीच जिला जेल के के बाहर सुबह से ही बहनों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। जेल प्रशासन ने कैदी भाइयों व उनकी बहनों के लिए विशेष इंतजाम किया था। जेल व जिला पुलिस ने जेल सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करते हुए अतिरिक्त जाब्ता भी तैनात किया। जेल प्रहरी बहनों की ओर से लाई गई मिठाई व सामान को जांच करने के बाद भीतर जाने की इजाजत दे रहे थे। फोटो –

Share Now...