जौनपुर धारा,जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के भटपुरा पावर हॉउस पर 10एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया। इससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। एसडीओ ने बताया कि महराजगंज क्षेत्र मे विद्युत आपूर्ति सुचारु रुप से उपलब्ध कराने के लिए उपभोक्ताओं की मांग पर बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने विद्युत विभाग को ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था। जिसके बाद विद्युत पावर हाउस पर 5 एमवीए ट्रांसफार्मर की जगह 10एमवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर को स्थापित करने का कार्य किया गया। ट्रांसफॉर्मर के चार्ज होते ही जल्द ही बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से क्षेत्रीय जनों को उपलब्ध होंगी।
― Advertisement ―
एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण
जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
भटपुरा पावर हॉउस पर लगा 10एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर

Previous article
Next article


