जौनपुर धारा, जौनपुर। श्री रामनवमी शोभायात्रा समिति (युवा बजरंग दल) के नेतृत्व में 6अप्रैल दिन रविवार को मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर भण्डारी पुलिस चौकी श्रीराम जानकी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। सायंकाल 5बजे निकलने वाली शोभायात्रा सुतहट्टी बाजार, कोतवाली, चहारसू चौराहा, शाहीपुल, ओलन्दगंज स्थित कजगांव पड़ाव पर पहुंचकर आरती एवं प्रसाद वितरण के साथ संपन्न होगा। शोभायात्रा में जहां हाथी, घोड़ा, ऊंट, बैण्ड-बाजा, ध्वनि विस्तारक यंत्र, अखाड़ा सहित नगर विभिन्न संगठनों की मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की झांकी रहेंगी। वहीं कोतवाली चौराहे पर बने नियंत्रण कक्ष से पूरे मेले का संचालन होगा। इस आशय की जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष रंजीत अग्रहरि ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। वहीं समिति का एक प्रतिनिधिमण्डल सुरक्षा, सफाई, विद्युत सहित अन्य सम्बन्धित सुविधाओं के लिये प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से मिलकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सुभाष गर्ग, सुधीर साहु बंम, शिवप्रसाद बिन्द, जिलाजीत सेठ, मुन्ना लाल सेठ, श्रवण चौरसिया, शिवम अग्रहरी सहित तमाम लोग मौजूद रहें।
― Advertisement ―
पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान
जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव पर 6 अप्रैल को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Previous article
Next article


