Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरभगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

जौनपुर। गुरूवार को भगवान चित्रगुप्त की जयंती के अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। उर्दू बाजार चौराहे से प्रारंभ होकर रूहट्टा तक भगवान चित्रगुप्त की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर नगर की सड़कों को धर्ममय वातावरण में परिवर्तित कर दिया। दोपहर में कोतवाली चौराहे पर कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया गया। बारीनाथ मठ उर्दू बाजार से शोभायात्रा जिलाधिकारी दिनेश चंद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्ति गीतों की मधुर धुन और जयकारों से पूरा इलाका गूंज उठा।

शोभायात्रा में सजे हुए रथ पर भगवान चित्रगुप्त की सुंदर प्रतिमा विराजमान थी। श्रद्धालु पुष्पवर्षा कर रहे थे और जगह-जगह जलपान व प्रसाद वितरण के स्टॉल लगाए गए थे। शोभायात्रा का शुभारंभ डीएम, एसपी (नगर) सहित कई प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त समाज में न्याय, सत्य और कर्म के प्रतीक हैं। भगवान चित्रगुप्त सभी का कलम दवात के माध्यम से अच्छाई और बुराई का लेखा-जोखा अपने पास रखते हैं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर हमें समाज में समानता और सद्भाव बनाए रखना चाहिए। कार्यक्रम में कायस्थ समाज के विभिन्न संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सज्जित महिलाओं और युवाओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर माहौल को उल्लासमय बना दिया। रूहट्टा पहुंचने पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया। वहां पर आरती और पूजन के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान पूरे मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नगर पुलिस और प्रशासन की टीमें लगातार निगरानी में रही। जगह-जगह ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू रूप से संचालित रही जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। शहर के सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापारी संघों और विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के विद्यार्थियों ने भी शोभायात्रा में भाग लेकर भगवान चित्रगुप्त जी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। शाम तक शहर में भक्ति, शांति और उल्लास का वातावरण छाया रहा मंदिर प्राणअंग में बच्चा भैया राजेश श्रीवास्तव और मनोज अग्रहरि ने मठ के महंत का अंग वस्त्र  माला पहनकर स्वागत किया और बच्चाभैया राजेश श्रीवास्तव, मनोज अग्रहरि ने जिलाधिकारी और एसपी सिटी का अंगवस्त्रम और माल्यार्पण कर स्वागत किया। कुल मिलाकर जौनपुर की यह शोभायात्रा जनपद की सांस्कृतिक एकता, धार्मिक सौहार्द और कायस्थ समाज की एकजुटता का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आई। उपरोक्त अवसर पर महासमिति के जिला अध्यक्ष मनोज अग्रहरि, राजेश श्रीवास्तव बच्चा भैया, संयोजक शरद संत श्रीवास्तव वरिष्ठ अधिवक्ता, महासमिति के चंद्र मोहन श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, समाज के उपाध्यक्ष विनोद अग्रहरी, महामंत्री रविंद्र अग्रहरि, संतोष अग्रहरि, मनोज श्रीवास्तव, अजय वर्मा सहित आदि लोग उपस्थित रहें।

Share Now...