Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संघ का वर्ष प्रतिपदा उत्सव व पथ संचलन आयोजित

जौनपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की ओर से वर्ष प्रतिपदा उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में किया गया। कार्यक्रम...
Homeअपना जौनपुरभगवान गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाएं हुई विसर्जित

भगवान गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाएं हुई विसर्जित

  • चेयरमैन मनोरमा मौर्या ने शोभायात्रा का किया शुभारम्भ

जौनपुर। बुधवार को लक्ष्मी पूजा महासमिति के देख रेख में प्रतिमाओं को विसर्जित किया गया। नगर से लेकर ग्रामीणांचलों तक में पूजन पण्डाल बनाकर अस्थायी रूप से लगायी गयीं भगवान गणेश-लक्ष्मी के प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति (ट्रस्ट) जौनपुर के नेतृत्व में सभी प्रतिमाओं का विसर्जन नगर के नखास स्थित विसर्जन घाट पर बने शक्ति कुण्ड में हुआ। इस दौरान गगनचुम्बी जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय रहा। जिसके साथ ही 5दिवसीय अनुष्ठान का समापन भी हो गया। विसर्जन का कार्य पूर्व अध्यक्ष चन्द्रशेखर निषाद बबलू एवं पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर यादव नैपाली के नेतृत्व में विसर्जन प्रभारी शिवचरन निषाद, बलराम निषाद, शोभायात्रा प्रभारी सत्यम प्रजापति, अमन अग्रहरि, आशीष निषाद ने सम्पन्न करवाया। इसके पहले तमाम पूजन समितियों की प्रतिमाएं नगर के अहियापुर मोड़ पर कतारबद्ध एकत्रित हुई जहां नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्या ने नारियल फोड़ने के साथ ही हरी झण्डी दिखाकर शोभायात्रा का शुभारम्भ किया। साथ ही संस्थापक सदस्य डॉ.राम नारायण सिंह एवं वैभव वर्मा ने शोभायात्रा को आगे बढ़वाया। जिसका नेतृत्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल एवं महासचिव संतोष यादव ने किया। अहियापुर मोड़ से निकली शोभायात्रा सुतहट्टी चौराहा, सब्जी मण्डी होते हुये कोतवाली चौराहे पर पहुंची। जहां बनाये गये नियंत्रण कक्ष में उपस्थित संरक्षक विजय सिंह, हरिद्वारी विश्वकर्मा एडवोकेट, रामजी जायसवाल, अजय पाण्डेय, जगदीश मौर्य गप्पू, मुकेश यादव आदि ने शोभायात्रा का स्वागत किया। वहीं निर्णायक मण्डल के सदस्य के रूप में गौरव सेठ, जूही सेठ, शिवेन्द्र गुप्ता, दीक्षा अग्रहरि, रश्मि केसरवानी, अंजनी प्रजापति एवं सीमा चक्रवाल द्वारा शोभायात्रा एवं झांकी का अवलोकन किया गया। ओलन्दगंज चौराहे पर सभी प्रतिमाओं का पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया जहां पत्रकार अंकित जायसवाल, शुभांशू जायसवाल, कृष्णकांत विश्वकर्मा, केतन गुप्ता, संकल्प गुप्ता, रोहन जायसवाल आदि  उपस्थित रहे। शोभायात्रा जब विसर्जन घाट पर बने शक्ति कुण्ड पर पहुंची तो महेन्द्र प्रजापति, अभिजीत जायसवाल, कृष्ण कुमार यादव, शिवा गुप्ता, सुरेश साहू, श्रेयश जायसवाल की देख—रेख में एक—एक करके सभी प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में राजा अग्रहरि, विकास अग्रहरि, प्रशांत कुकरेजा, अमित मोदनवाल, विजय केडिया, अंकित यादव, सुधांशू विश्वकर्मा, स्वतंत्र मौर्य सहित अन्य लोगों का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम का संचालन डा. हर्षित गुप्ता ने किया।

Share Now...