Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर जिलाधिकारी सख्त

विभागों को दिए सख्त निर्देशजौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में स्वास्थ्य शासी निकाय, संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा दस्तक...
Homeअपना जौनपुरब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर किया आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन

ब्लॉक प्रमुख ने फीता काटकर किया आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धमार्पुर ब्लॉक के किरतापुर गांव में शुक्रवार को नए बने आंगनवाड़ी भवन का ब्लॉक प्रमुख धमार्पुर विमलेश यादव व बीडीओ काशी नाथ सोनकर ने फीता काटकर उद्घाटन किया तथा उसे ग्रामीणों को समर्पित किया। तत्पश्चात गांव में ही लगे गांव की समस्त के लिए ग्राम चौपाल में पहुचे ब्लॉक प्रमुख व बीडीओ ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और सम्बंधित विभाग को प्राथमिकता के आधार पर उन समस्याओं के निस्तारण के आदेश भी दिए। इस दौरान मानक के अनुरूप सुंदरता से बने आंगनवाड़ी भवन तथा गांव में कराए गए विकास कार्य की बीडीओ काशी नाथ सोनकर ने प्रशंसा की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य जनता यादव, ग्राम प्रधान विनोद कुमार यादव, एडीओ पंचायत लालजी राम, एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव, सचिव श्रुति गुप्ता मौजूद रहे।

Share Now...